देश

Smart India Hackathon 2023: स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले-10 वर्षों में 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना भारत

Smart India Hackathon 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मार्ट इंडिया हैकथॉन, 2023 के ग्रैंड फिनाले के प्रतिभागियों के साथ बातचीत की. पीएम ने उत्साह जताते हुए कहा, मैं सुबह से आप सभी से बात करने का इंतजार कर रहा था. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि 21वीं सदी का भारत आज जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है…इसी नई सोच के चलते बीते 10 वर्षों में भारत 10वें नंबर से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना है.”

समस्याओं का समाधान और समाधान से रोजगार निर्माण है लक्ष्य: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का लक्ष्य देश की समस्याओं का समाधान और समाधान से रोजगार निर्माण है. स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन से देश की युवाशक्ति, विकसित भारत के लिए समाधान का अमृत निकाल रही है. मुझे आप सभी पर, देश की युवाशक्ति पर, अटूट भरोसा है.” उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि देश की नौजवान पीढ़ी, देश के सामने मौजूद चुनौतियों के समाधान देने के लिए दिन-रात एक कर रही है. पहले जो हैकाथॉन्स हुए उनसे मिले समाधान बहुत कारगर रहे हैं. हैकॉथॉन्स में शामिल कितने ही छात्र ने अपने स्टार्ट अप्स भी शुरू किए हैं। ये स्टार्ट अप्स, ये समाधान, सरकार और समाज, दोनों की ही मदद कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago