देश

…तो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे अशोक गहलोत? नामांकन पत्र में छिपाई आपराधिक मामलों की जानकारी, चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी जंग तेज होती जा रही है. नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर नामांकन पत्र में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया है. जिसको लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की गई है कि अशोक गहलोत का नामांकन रद्द करने के साथ ही उनपर मामला दर्ज किया जाए.

हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

पवन पारीक नाम के व्यक्ति ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर गहलोत के खिलाफ शिकायत की है. जिसमें उसने लिखा है कि अशोक गहलोत आगामी चुनाव में सरदारपुरा से प्रत्याशी हैं. उन्होंने अपने खिलाफ लंबित दो मामलों की जानकारी चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र में नहीं दी है. जबकि नामांकन फॉर्म में जितने भी आपराधिक मामले होते हैं, उनकी जानकारी देना अनिवार्य होता है. पारीक ने कहा कि सीएम ने अपने मामलों की पहल अधूरी जानकारी दी, उसके अलावा दो मामलों को छिपा लिया.

इन दो मामलों की छिपाई जानकारी

पवन पारीक की तरफ से की गई शिकायत में जिन दो मामलों का जिक्र किया गया है, उनमें पहला मामला 8 सिंतबर 2015 का है. जो कि जयपुर के गांधीनगर पुलिस थाने में दर्ज हुआ था. जिसमें धारा 166, 409, 420, 467, 471 और 120 बी को शामिल किया गया था. इस मामले के बारे में अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग को जानकारी नहीं दी. इसके अलावा दूसरा मामला 31 मार्च 2022 का बताया जा रहा है. जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि कोर्ट की तरफ से अशोक गहलोत समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे. ये मामला अभी भी हाई कोर्ट में लंबित है.

नामांकन रद्द करने की मांग

शिकायतकर्ता ने चुनाव आयोग में शिकायत करने के साथ ही अपील की है कि अशोक गहलोत का नामांकन रद्द किया जाए. क्योंकि उन्होंने हलफनामे में गलत जानकारी दी है. इसके अलावा गलत जानकारी देने के आरोप में उनके खिलाफ धारा 177, 419, 420, 467 और 471 के तहत मामला दर्ज होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश का बड़ा दांव, विधानसभा में 75% तक आरक्षण का दायरा बढ़ाने का रखा प्रस्ताव, जानें किस जाति को कितना मिलेगा लाभ

बता दें कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं. जिसके लिए 25 नवंबर को मतदान होगा. 6 नवंबर को नामांकन की आखिरी तारीख थी. 8 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

13 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

22 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

27 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

37 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

1 hour ago