Shani Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों में शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है. कलियुग में शनि देव ही इंसान के कर्मों का हिसाब करते हैं. कहते हैं कि शनिदेव की कृपा दृष्टि जिस इंसान पर पड़ जाए, उस इंसान की बिगड़ी किस्मत भी संवर जाती है. वहीं कुंडली में मौजूद शनि अपनी दशा, महादशा और ढैय्या के दौरान अपने शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं. अपने राशि परिवर्तन और मार्गी और वक्री चाल के दौरान भी ये अपने अच्छे और बुरे फल प्रदान करते हैं.
दिवाली से पहले शनि की बदली चाल
दिवाली से ठीक पहले 04 नवंबर को शनि अपनी चाल बदलते हुए मार्गी हो चुके हैं. दरअसल, ग्रह जब अपनी उल्टी चाल चलते हैं तो उसे वक्री और जब सीधी चाल चलते हैं तो उसे मार्गी कहते हैं. अपनी राशि कुंभ में 30 साल बाद मार्गी हुए शनि आमतौर पर शुभ फल प्रदान करते हैं, लेकिन राशि अनुसार शनि द्वारा प्रदान किेए जाने वाले फल अशुभ भी हो सकते हैं. बता दें कि सभी राशियों में अपनी यात्रा पूरी करने में शनि को लगभग 30 साल का लंबा समय लगता है.
ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि शनि में इंसान को राजा से रंक बनाने की क्षमता है. ऐसे में कलियुग में इंसान को उसके कर्मों के अनुसार दंड देने वाले शनि देव की मार्गी चाल कई राशियों पर अपना असर डालने वाली है. इन राशियों से जुड़े जातकों की नौकरी, व्यापार, पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति और सेहत पर इसका असर देखने को मिलेगा. आइए देखते हैं शनि की यह चाल किन राशि वालों को करेगी बेहाल और किन्हें करेगी मालामाल.
मेष राशि वालों के लिए शनि खोलेंगे खुशियों का पिटारा
शनि देव की इस चाल से सबसे अधिक मेष राशि वालों को लाभ होते हुए दिख रहा है. राशि से एकादश यानी लाभ भाव में शनि देव गोचर करते हुए मार्गी हुए हैं. ऐसे में शनि की यह चाल दिवाली से पहले मेष राशि वालों के भाग्य के बंद दरवाजे खोलेगा. हालांकि कार्यक्षेत्र में इन्हें थोड़ा सावधान जरूर रहना होगा. बात करें इनके प्रेम संबंधों की तो शनि इस मामले में इन्हें बेहतरीन परिणाम देने वाले हैं. शनि अपनी मार्गी चाल के दौरान इन राशि वालों को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ करा सकते हैं. करियर के मामले में भी इन्हें बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेंगे.
कर्क राशि वाले हो सकते हैं साजिश का शिकार
शनि देव इस राशि वालों के अष्टम यानी की आयु भाव में गोचर करते हुए मार्गी हुए हैं. इस कारण शनि की यह चाल इन राशि वालों के लिए बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है. सबसे पहले तो सेहत को लेकर इन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है. इनमें जोड़ों में दर्द, सीने में जलन, पेट संबंधी दिक्कते हो सकती है. वहीं कार्यक्षेत्र में इस राशि वाले लोगों के किसी साजिश का शिकार होने की भी आशंका है. वहीं अविवाहित लोगों के विवाह में भी बाधा आ सकती है. हालंकि, आर्थिक रुप से परेशानियां नहीं आएंगी, लेकिन बहुत बड़ा लाभ भी नहीं होगा.
कन्या राशि वालों के खुलेंगे भाग्य
शनि देव कन्या राशि से छठे भाव यानी की शत्रु भाव में गोचर करते हुए मार्गी हुए हैं. शनि की यह चाल इनके भाग्य के बंद दरवाजे खोल देगी. अगर इन राशि वालों का कोई काम अटका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है. शत्रु भाव में शनि का यह गोचर इस राशि वालों को शत्रुओं पर विजय दिलाएगा. कोर्ट कचहरी में भी अगर कोई मामला चल रहा है तो वहां भी निश्चित रूप से विजय आपकी ही होगी. शनि का मार्गी होना आपके पारिवारिक जीवन के लिए भी अति उत्तम है. ननिहाल पक्ष का जहां भरपूर साथ मिलेगा वहीं ससुराल पक्ष से उपहार मिलने की संभावना है. शनि इस दौरान आपको विदेश की भी यात्रा करा सकते हैं. हालांकि यात्रा के दौरान सतर्क जरूर रहें.
इसे भी पढ़ें: Diwali 2023: दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की इस तरह की मूर्ति लाएं घर, नहीं होगी धन की कमी
धनु राशि वाले छुएंगे कामयाबी की बुलंदियों को
धनु राशि में तृतीय भाव यानी की पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शनि देव मार्गी हुए हैं. ऐसे में इन राशि वालों को अपने ज्यादातर कामों में कामयाबी मिलेगी. कारोबार जहां फले फूलेगा वहीं नौकरी में अचानक से बड़े अवसर या फिर पदोन्नति के योग बनते हुए दिख रहे हैं. वहीं आपको नीचा दिखाने वाले लोग खुद आपसे मदद मांगने आएंगे. धार्मिक क्षेत्र में इस दौरान आपकी रुचि बढ़ सकती है, जिस कारण तीर्थयात्रा पर भी जा सकते हैं. वहीं सामाजिक पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…