देश

Bihar Hooch Tragedy: जहरीली शराब से हाहाकार, अब तक 73 लोगों की मौत, उजड़ गए कई घर

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है. उधर एक के बाद एक दूसरे शहरों से भी जहरीली शराब से मरने वालों की खबरें आ रही हैं. बिहार के ही छपरा जिले के बाद अब अगली खबर इसके सिवान और बेगूसराय जिले से है.

बात करें छपरा जिले में इससे होने वाली मौतों की तो यहां मरने वालों का आकंड़ा बढ़ते हुए अब 73 तक पहुंच गया है. जबकि प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक 34 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है. छपरा जिला प्रशासन द्वारा अधिकारिक तौर पर अभी 34 मौतों का आंकड़ा ही दिया जा रहा है. वहीं छपरा में मरने वालों के घरों में मातम पसरा हुआ है.

छपरा के सदर अस्पताल में जहरीली शराब से अब तक 31 लोगों की मोत हो चुकी है तो पटना में 3 मरीजों की मौत हुई है. एक तरफ जिला प्रशासन जहां 34 मौतों का आकड़ा दे रहा है, वहीं गैर सरकारी संगठनों के अनुसार अब तक 73 से अधिक लोगों की मौत इस कांड में हो  चुकी है. माना जा रहा है कि अधिकांश लोगों ने बिना पोस्टमार्टम के ही कई लाशों को जला दिया है.

कई लोगों ने गवांई अपनी आंखें

यहां के मशरक थाना क्षेत्र से मशरक तख्त, बहरौली बेनछपरा घोघियां, यदू मोड़, पचखंडा, गंगौली, गोपालवाड़ी, हनुमानगंज तथा इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला और महुली के साथ अमनौर और मढौरा में कई लोगों की जहरीली शराब पीने से मौतें हुई हैं. वहीं अब तक आई खबर के अनुसार जहरीली शराब की वजह से कई लोगों ने अपने आंखों की रोशनी भी गंवा दी हैं. इन लोगों का भी स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े: Bihar Hooch Tragedy: जहरीली शराब पीने से सारण में मरने वालों की संख्या 61 हुई, बिहार में अब तक 65 की मौत, देखें पूरी सूची

दूसरे शहरों में भी हुई मौतें

छपरा जहरीली शराबकांड में पिछले 12 घंटे से कोई नया मरीज नहीं आया है. इसे लेकर प्रशासन द्वारा कुछ राहत महसूस की जा रही है. आपको बता दें कि छपरा जिले के अलावा सीवान और बेगूसराय में भी जहरीली शराब से हुई मौतों की वजह से कोहराम मचा हुआ है. केवल सीवान में ही दो दिनों के भीतर संदिग्ध परिस्थिती में पांच लोगों की मौत हो चुकी है.

इन मौतों की वजह भी जहरीली शराब को माना जा रहा है. मात्र दो दिनों में हुई इन मौतों से सीवान में हाहाकार मचा हुआ है. मरने वाले इन पांच लोगों में एक चौकीदार भी शामिल है. मृतकों के परिजनों के अनुसार इनकी मौत भी जहरीली शराब पीने के कारण ही हुई है.

बात करें इन पांच लोगों की तो इनमें से शंभु यादव नामक एक शख्स का जिला प्रशासन की देखरेख में पोस्टमार्टम हुआ है. जबकि दो लोगों का दाह संस्कार उनके परिवार वालों ने कर दिया है. वहीं दो लोगों का शव अभी गांव में ही था.

Rohit Rai

Recent Posts

घर में जन्मदिन का केक काटने का इंतजार कर रही थी बेटी, उधर आतंकियों से लोहा लेते शहीद हो गए तुकाराम ओंबले

एक तरफ घर में बेटी के जन्मदिन की खुशियां थीं, दूसरी तरफ मुंबई की सड़कों…

3 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

26 minutes ago

अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर ट्रंप का बड़ा दावा, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी कही अहम बात

Donald Trump GDP Growth Claim: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों में संशोधन को लेकर…

35 minutes ago

कायम है किताबों का जादू: मुंबई बुक फेस्टिवल में पहुंचे CMD उपेंद्र राय और आचार्य मनीष

मुंबई में जारी 'मुंबई बुक फेस्टिवल' किताबों के महाकुंभ के रूप में उभरा है. भव्य…

46 minutes ago

कौन हैं अर्चना तिवारी? अनंत सिंह की बेटी की शादी में गिरे नोट लेने से इनकार कर बनीं चर्चा का केंद्र

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में नोट लेने…

52 minutes ago

पंचायत चुनाव में अभी और इंतजार: योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों को फिर 6 महीने के लिए बनाया प्रशासक

उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव में देरी और पिछड़ा वर्ग की गणना पूरी न…

53 minutes ago