मनोरंजन

Akshay Kumar को रोता देख इमोशनल हो गए Salman Khan, शेयर किया मैसेज…

Akshay Kumar:  सलमान खान और अक्षय कुमार की गिनती इंडस्ट्री के अच्छे दोस्तों में होती है. पब्लिक प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे की तारीफ करने से भी दोनों ने कभी परहेज नहीं किया. सलमान अपने अच्छे दोस्तों का साथ देने के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार का एक वीडियो देखा, जो उनके दिल को छू गया और इसके लिए उन्होंने अक्षय के लिए प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया.

सलमान खान ने अक्षय कुमार का जो वीडियो शेयर किया है वह पुराना है. यह वीडियो ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ का है, जब अक्षय अपनी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ को प्रमोट करने पहुंचे थे. इस दौरान शो में उनकी बहन अलका भाटिया का वीडियो प्ले हुआ, जिसमें उन्होंने अक्षय की तारीफ की. अलका भाटिया ने जो कहा उसे सुन अक्षय कुमार अपने आंसू नहीं रोक पाए.

ये भी पढ़ें- Noida: दवा कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले नाइजीरियाई गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, ऐश्वर्या राय बच्चन का जाली पासपोर्ट भी लेकर घूम रहे थे

अक्षय भाटिया ने शेयर किया यह मैसेज

वीडियो में अलका भाटिया ने कहा, ‘मैंने सोचा कि तुझे एक चिट्ठी लिखूं नहीं तो आमने-सामने बड़ा मुश्किल लगता है इमोशनल बातें करना. नहीं तो जब तू मिलेगा तो वही लूडो-ताश खेलेंगे. न मैं कुछ पाउंगी ना ही तू कुछ सुन पाएगा. मैं एक मन की बात करना चाह रही हूं कि राजू हर चीज के लिए थैंक यू मिडिल क्लास घरों में हमेशा कुछ कमी रहती है. पर मां ने, डैडी ने और फिर तूने कभी उस कमी का पता चलने नहीं दिया. डैडी के जाने के बाद घर में सबसे बड़ा तू ही था तूने कभी लगने ही नहीं दिया कि डैडी नहीं हैं’.

‘मेरे हर दुख-सुख में मेरे साथ खड़ा रह. मेरा ख्याल रखा. सबका ख्याल रखा. मुझे कभी कुछ खरीदने का लोड ही नहीं लेना पड़ा क्योंकि तू ही सूटकेस भरकर मेरे लिए कपड़े ले आता था. अपने पैरों पर चलना भी तेरे साथ ही सीखा और पैरों पर खड़े होना भी. दोस्त, भाई, बाप सारे रोल निभाए तूने राजा. तू ख्याल रख अपना’.

सलमान खान के दिल को छू गया यह इमोशनल वीडियो

सलमान खान ने जब अक्षय कुमार का यह वीडियो देखा, तो वह खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने अपने दोस्त के लिए मैसेज लिखा, ‘मैंने अभी कुछ ऐसी चीज देखी, जिसे देखकर लगा कि मुझे इसे आप सभी के साथ शेयर करना चाहिए. अक्की तुम पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे. बहुत ही कमाल हो. इस वीडियो को देखकर बहुत अच्छा लगा. हमेशा फिट रहो, हमेशा काम करते रहो. भाई, भगवान हमेशा आपके साथ रहे’.

 

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

5 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

11 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

12 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

16 minutes ago

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता नियुक्ति मामला: सुप्रीम कोर्ट 8 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…

17 minutes ago

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

26 minutes ago