भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय
हैदराबाद के सिकंदराबाद में स्थित हकीमपेट एयरफोर्स स्टेशन में आज सोल्जराथन विजय रन का आयोजन हुआ. इस मैराथन के आयोजन का मकसद युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवार के लिए फंड इकट्ठा करना है. इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक गेल हैं. सोल्जराथन विजय रन में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय बतौर अतिथि शामिल हुए.
देश भर में 176 जगहों पर सोल्जराथन विजय रन का एक साथ आयोजन हुआ. 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी दौड़ की अलग-अलग श्रेणियों में इस मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग उम्र के हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया.
इस मैराथन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवार के लिए फंड इकट्ठा करना है. इस आयोजन में अभी तक करीब 33 लाख रूपए जुटा लिए गए हैं.
इस आयोजन में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने बड़ा योगदान दिया है. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, गेल इंडिया के सीएमडी संदीप कुमार गुप्ता और जनरल सिदाना भी मौजूद रहे. इस दौरान उपेंद्र राय ने ट्रेनर एयरक्राफ्ट किरण मार्क-1 अल्फा की बारीकियों को भी समझा.
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने कहा कि जब मैं आठवीं क्लास में था तो मेरे एक जानने वाले एनडीए में सेलेक्ट हुए थे. तब हमलोग गांव में रहते थे, करियर के तौर पर सरकारी नौकरी था. तो मैंने सोंचा था कि जब मैं बारहवीं पास कर लूंगा तो एनडीए में जाउंगा. साल 1997 में जब वो दिन आया, लेकिन होता है कि उम्र और समय तमाम आपके लक्ष्य को, आपके जरुरतों को, आपके चाहत को एक समय के साथ एक नया बदलाव आता है. तो खैर उस वक्त तक एनडीए में जाने का मेरा ख्याल बदल चुका था.
उन्होंने कहा कि शुरू से मेरे मन में सेना के प्रति, पैरामिलिट्री के प्रति और पुलिस के प्रति एक खास सम्मान का भाव रहा है. ये जो मेरा पूरा सहयोग है, समर्पण है वो सिर्फ सैनिकों के लिए और जब तक सैनिक हैं, तब तक देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, हम सुरक्षित हैं. और सैनिक ही देश की शान हैं.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…