खेल

CRO vs MAR, FIFA: क्रोएशिया का ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा; मोरक्को को 2-1 से हराया, र्डिओल-ऑरसिच ने दागे गोल

Croatia vs Morocco, FIFA WC 2022 Highlights: एक बड़े शानदार सफर के साथ हमेशा कुछ ऑफ द फील्ड कहानियां होती हैं जो फैंस को आकर्षित करती हैं. कतर वर्ल्ड कप में भी वो कहानी रही है क्रोएशियाई टीम. जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में अपने परफॉर्मेंस के दम पर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा. शनिवार की रात लुका मोड्रिक (Luka Modrić) की टीम ने मोरक्को को हराकर तीसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाया.

क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराया. खास बात ये रही कि दोनों टीमों के बीच टक्कर काफी रोमांचक रही और मैच के आखिरी मोमेंट्स में जाकर विनर डिसाइड हुआ. क्रोएशिया के जोस्को ग्वार्डिओल ने 7वें और मिस्लॉव ऑरसिच ने 42वें मिनट में गोल दागा. जबकि मोरक्को के लिए एकमात्र गोल डिफेंडर अशरफ दारी ने 9वें मिनट में किया.

ये भी पढ़ें: FIFA WC, ARG vs FRA: मेसी vs एमबाप्पे, खत्म होगा अर्जेंटीन का इंतजार या फ्रांस रचेगा इतिहास?

मैच के तीनों गोल पहले हाफ में ही हुए

देखा जाए तो मैच के नतीजे पहले हाफ में ही आ गए क्योंकि दूसरे हाफ में किसी भी टीम ने गोल नहीं दागा. दरअसल, मैच के तीनों गोल पहले हाफ में ही हुए. सबसे मजेदार बात है कि पहले दो गोल तो 10 मिनटों के अंदर ही हो गए.

लुका मोड्रिक के लिए खास रहा फीफा 2022

लुका मोड्रिक ने क्रोएशिया को तीसरे स्थान पर पहुंचाया, जो इस दिग्गज खिलाड़ी का वर्ल्ड कप में लगभग आखिरी टूर्नामेंट है. चार साल पहले की उपविजेता ने शनिवार को तीसरे स्थान के मैच में मोरक्को को 2-1 से हराकर एक और मेडल अपने नाम किया. मिस्लाव ओर्सिक ने खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में हाफटाइम से कुछ देर पहले निर्णायक गोल किया, यह सुनिश्चित करने के लिए कि अगर यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप मैच साबित होता है, तो मॉड्रिक का सफर जीत के साथ खत्म हो.

गौरतलब है कि 37 साल की उम्र में, ऐसा लगता है, हालांकि उनके खेल में आज भी पहले जैसा जोशनजर आता है. क्रोएशियाई टीम लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में मेडल लेकर घर लौटी है जो इस टीम के लिए बेहद खास होगा.

दोनों टीमों का स्टार्टिंग लाइनअप
मोरक्को : यासिन बोनो, अशरफ हकीमी, अशरफ दारी, जवेद एल यामीक, याहया अत्तियात-अल्लाह, अब्दुल हामिद सबिरी, सोफियान अम्राबत, बिलाल अल खन्नौस, हकीम जिएच, यूसुफ एन-नासरी, सोफियान बौफाल

क्रोएशिया : डोमिनिक लिवाकोविच, जोसिप स्टानिसिक, जोसिप सुतालो, जोस्को ग्वार्डिओल,मिस्लॉव ऑरसिच, लोवरो माएर, लुका मोड्रिच, मेटो कोवासिच, इवान पेरिसिच, मार्को लिवाजा, लेडी क्रेमरिक

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago