मनोरंजन

रेड साड़ी, माथे पर बिंदी, डार्क शेड लिपस्टिक- Nawazuddin Siddiqui का अंदाज देख फैंस भी रह गए हैरान

Nawazuddin Siddiqui Haddi Look:  बॉलीवुड के मशहूर  कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी सिनेमा के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में हर किरदार से लोगों का दिल जीता है. चाहे वह विलेन हो या फिर सकारात्मक भूमिका,  नवाज एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी भूमिका में इस कदर ढल जाते हैं कि बस दिखती है तो उनकी अदाकारी. नवाजुद्दीन सिद्दकी पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म हड्डी को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. लोग उनकी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि इसमें नवाज़ ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आने वाले हैं. अब उन्होंने हड्डी से अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है.

नवाजुद्दीन सिद्दकी लाल रंग की सिल्क साड़ी पहने आ रहे नजर

नवाजुद्दीन सिद्दकी ने अपने इंस्टाग्रम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जो की उनकी आने वाली फिल्म हड्डी की है. इस तस्वीर में नवाजुद्दीन सिद्दकी  लाल रंग की सिल्क साड़ी पहने नजर आ रहे हैं. और माथे पर उन्होंने बिंदी लगा रखी है. उसके साथ ही कानों में ईयरिंग्स और जूलरी भी पहने दिख रहे हैं.  बता दें कि  उन्होंने लिपस्टिक भी लगा रखी है. नवाज को इस लुक में  कोई भी पहचान ही नहीं  पा  रहे हैं. उनकी इस फोटो को देखकर अनुमान लगाया  जा सकता है कि फिल्म हड्डी में एक ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी कितनी जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Pathan Controversy: ‘इतने हल्के नहीं हैं कि बायकॉट ट्रेंड की हवा से हिल जाएं’- पठान पर विवाद के बीच किंग खान का पुराना VIDEO वायरल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने  लिखा एक खूबसूरत कैप्शन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा है. “गिरफ्तार तेरी आंखों में हुए जा रहे हैं हम, जीना नहीं है फिर भी जिए जा रहे हैं हम.”

फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट

अपने इस लुक के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी सोशल मीडया की सुर्खियों में छा गए हैं. लोग उनके इस अंदाज को काफी पंसद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपना-अपना रिएक्शन पेश कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “कोई इतना वर्सेटाइल कैसे हो सकता है.” एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “मास्टर ऑफ एक्टिंग आर्ट.” एक और दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “कमाल कर दिया सर, वाह मजा आ गया.” इतना ही नहीं एक और शख्स ने कमेंट किया, “क्या कुछ ऐसा है जो आप ना कर सकते हों सर.”

यूजर्स कमेंट

दरअसल, यूजर्स  के इस तरह के कमेंट्स से साफ है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये अंदाज़ लोगों को बेहद पंसद आ रहा है. बता दें हाल ही में अभिनेता ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि कैसे उनका ट्रांसजेंडर के लुक में ट्रांसफॉर्मेशन होता है. ये फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

14 seconds ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

7 minutes ago

कठुआ में CISF कैंप में साथी जवान ने चलाई गोली, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट के CISF कैंप…

27 minutes ago

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

53 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

1 hour ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

1 hour ago