IndoreCouple
मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में रहने वाली सोनम रघुवंशी ने शादी के कुछ ही दिनों बाद अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी. उसके बाद वह भागी-भागी फिरती रही. हत्या की वारदात को अंजाम देने के कई दिनों बाद वो यूपी के गाजीपुर से पकड़ में आई.
अब सोनम की कुंडली सुर्खियां बटोर रही है. उसकी कुंडली में ‘पति हत्या योग’ होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि सोनम की शादी पहले एक अन्य परिवार में तय हो चुकी थी, लेकिन एक ज्योतिषी की सलाह और कुंडली विश्लेषण के बाद उसके लिए दूसरा रिश्ता खोजा गया. ज्योतिषी ने उसके घरवालों से कहा था कि यदि पहली वाली शादी होती, तो सोनम के पति की जान को खतरा हो सकता था.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम के परिवार ने स्थानीय ज्योतिषी से संपर्क किया था, जिसने उसकी कुंडली पर विचार किया. ज्योतिषी ने न केवल ‘खतरनाक’ योग को पहचाना, बल्कि उसके निवारण के लिए विशेष पूजा-पाठ और उपाय भी सुझाए. उसके मार्गदर्शन में सोनम की शादी अब एक अन्य योग्य वर के साथ तय हुई, जिसकी कुंडली में कोई दोष नहीं था. सोनम के परिवार का कहना है कि ज्योतिष और कुंडली पर उनका विश्वास और मजबूत हो गया था. मगर, उन्हें नहीं पता था कि सोनम के पति राजा रघुवंशी को इस तरह मार दिया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…
Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…
Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…
राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…
साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…
बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…