Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्‍या सोनम की कुंडली में था पति हत्या योग? किया जा रहा दावा- राजा से पहले कहीं और तय थी शादी

इंदौर के दूल्‍हे राजा रघुवंशी की हत्‍या करवा देने वाली उसकी दुल्‍हन सोनम रघुवंशी के बारे में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि उसकी कुंडली में ‘पति हत्या योग’ था. पहले तय की गई उसकी शादी टूट गई थी. फिर नई शादी राजा से तय की गई थी.

IndoreCouple

IndoreCouple

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में रहने वाली सोनम रघुवंशी ने शादी के कुछ ही दिनों बाद अपने पति राजा रघुवंशी की हत्‍या करवा दी. उसके बाद वह भागी-भागी फिरती रही. हत्‍या की वारदात को अंजाम देने के कई दिनों बाद वो यूपी के गाजीपुर से पकड़ में आई.

सोनम की कुंडली का रहस्य

अब सोनम की कुंडली सुर्खियां बटोर रही है. उसकी कुंडली में ‘पति हत्या योग’ होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि सोनम की शादी पहले एक अन्य परिवार में तय हो चुकी थी, लेकिन एक ज्‍योतिषी की सलाह और कुंडली विश्लेषण के बाद उसके लिए दूसरा रिश्‍ता खोजा गया. ज्‍योतिषी ने उसके घरवालों से कहा था कि यदि पहली वाली शादी होती, तो सोनम के पति की जान को खतरा हो सकता था.

अंधविश्‍वास के चक्‍कर में पड़ गए

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम के परिवार ने स्थानीय ज्‍योतिषी से संपर्क किया था, जिसने उसकी कुंडली पर विचार किया. ज्‍योतिषी ने न केवल ‘खतरनाक’ योग को पहचाना, बल्कि उसके निवारण के लिए विशेष पूजा-पाठ और उपाय भी सुझाए. उसके मार्गदर्शन में सोनम की शादी अब एक अन्य योग्य वर के साथ तय हुई, जिसकी कुंडली में कोई दोष नहीं था. सोनम के परिवार का कहना है कि ज्योतिष और कुंडली पर उनका विश्वास और मजबूत हो गया था. मगर, उन्‍हें नहीं प‍ता था कि सोनम के पति राजा रघुवंशी को इस तरह मार दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital