देश

Sonia Gandhi B’day: जब सोनिया गांधी ने जूनियर बच्चन की फिल्म के प्रीमियर पर आने से किया था इनकार, अमिताभ के न्योते का दिया था ये जवाब

Sonia Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं. सोनिया गांधी के बर्थडे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी है. उनके जन्मदिवस पर बधाई देने वालों की तांता लगा हुआ है. सोनिया के जन्मदिन पर हम उनके जीवन से जुड़े कई किस्सों को याद करते हैं. ऐसा ही एक किस्सा उनका बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर है.

उस समय सोनिया गांधी का दौरा चल रहा था. उन्होंने अपने संघर्ष के दम पर कांग्रेस एक मजूबत पार्टी बनाया. उसी समय अमिताभ बच्चन ने सोनिया गांधी को एक न्योता भेजा था, लेकिन सोनिया गांधी वहां नहीं पहुंची थी.

अमिताभ बच्चन ने दिया न्योता, नहीं पहुंची सोनिया

सोनिया गांधी और अमिताभ बच्चन का ये किस्सा करीब साल 2000 का है. जब अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का फिल्म में डेब्यू होना था. एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राशिद किदवई अपनी किताब ‘नेता-अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पावर इन इंडियन पॉलिटिक्स’ में लिखते हैं कि अमिताभ और जया बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक के डेब्यू फिल्म के प्रीमियर के लिए सोनिया गांधी को भी निमंत्रण भेजा था, लेकिन उन्होंने आने से इंकार कर दिया था.

ये बात उस समय की है जब सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष हुआ करती थीं. उस समय अमिताभ ने सोनिया गांधी को निमंत्रण भेजा था. जब ये बात सामने आई तो कांग्रेस के तरफ से वजह बताई गई थी कि कांग्रस की नीतियों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष किसी फाइव स्टार होटल में आयोजित इस तरह के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होते हैं. क्योंकि पार्टी सादा जीवन, उच्च विचार के सिद्धांत का पालन करती है। बता दें कि उस वक्त भी सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष हुआ करती थीं.

ये भी पढ़ें- CM Yogi in Kanpur: ‘एक चौराहे पर छेड़खानी की तो अगले चौराहे पर पुलिस कर देगी ढ़ेर’- कानपुर में सीएम योगी

गांधी और बच्चन परिवार में थी गहरी दोस्ती

बच्चन, गांधी औऱ नेहरू परिवार की दोस्ती काफी पुरानी है. इसकी शुरुआत इलाहाबाद के ‘आनंद-भवन’ से हुई थी. इस परिवार की पहली मुलाकात सरोजिनी नायडू ने रिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन को इंदिरा गांधी से मिलवा कर कराई थी. दोनों परिवारों के बीच दोस्ती का सिलसिला दिल्ली तक कायम रहा. इसके बाद अगली पीढ़ी ने इस दोस्ती को और मजबूत किया और दोनों परिवार एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आए.

इस परिवार एक किस्सा ये भी मशहूर है जब ‘कुली’ फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोट लगी थी तो राजीव गांधी सबसे पहले हॉस्पिटल पहुंचने वालों में थे. उस समय इंदिरा गांधी एक आधिकारिक दौरे पर अमेरिका गई थीं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

13 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

25 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

52 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

2 hours ago