कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (फोटो फाइल)
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राजनीति में लंबी पारी खेल चुकी हैं. हाल ही में हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के महाधिवेशन में अपने भाषण में उन्होंने यह कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी का सुखद अंत हुआ. सोनिया गांधी का इतना कहना था कि उनके राजनीतिक संन्यास को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं.
अपने राजनीतिक संन्यास की अटकलों को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूरी तरह खारिज कर दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने सोनिया गांधी की तरफ से इस बात को कहा कि वह कभी रिटायर नहीं हुईं हैं और न ही कभी आगे होने वाली हैं.
मीडिया न करे गलत व्याख्या
अलका लांबा ने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया को सोनिया गांधी का भाषण गलत तरीके से पेश करना नहीं चाहिए. जब इन खबरों के बारे में मैंने उनसे चर्चा की तो उन्होंने मुस्कुराते हुए इस बात से इंकार कर दिया. वहीं इससे पहले कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने भी उनके इस भाषण का अर्थ बताते हुए कहा था कि उनका मतलब अध्यक्ष के तौर पर उनकी पारी पूरी होने से था. राजनीति से उन्होंने संन्यास नहीं लिया है.
आसान नहीं रिटायरमेंट की राह
सोनिया गांधी अभी भी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की अध्यक्ष हैं. ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका काफी खास हो सकती है. ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और कई अन्य अन्य विपक्षी नेताओं से उनके संबंधों के चलते अगर किसी तरह के गठबंधन की संभावना बनती है तो सोनिया गांधी की भूमिका अहम रहेगी.
महाधिवेशन में कही थी यह बात
शनिवार को रायपुर में पार्टी का 85वां महाधिवेशन हुआ था. इसमें भाषण देते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि इस बात की खुशी है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ उनकी पारी का अंत हो सका. जिसके बाद से ही इसके अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे थे.
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…