देश

Viral Video: बिना पानी के हाइवे पर तड़पती रहीं हजारों मछलियां, खाने के शौकीन बटोरने के लिए टूट पड़े

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के उमरन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कानपुर-इटावा नेशनल हाइवे पर एक बड़ी घटना होते-होते बची. यहां मछलियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गिर गया और उसमें भरीं हजारों मछलियां सड़क पर बिखर गईं. ये तो गनीमत रही कि पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था. इस घटना की वजह से कानपुर- इटावा हाईवे करीब एक घंटे बाधित रहा और लम्बा जाम लग गया.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मछलियों से भरे ट्रक के आगे चल रहे पेट्रोल टैंकर के अचानक मुड़ने के कारण मछलियों से भरा ट्रक पीछे से टैंकर से लड़कर पलट गया. और फिर देखते ही देखते हजारों मछलियां चिलचिलाती धूप में सड़क पर बिखर गईं. पानी और तेज धूप के कारण मछलियां बीच सड़क तड़प-तड़प कर मरने लगीं. ये सब देखकर मछलियां खाने के शौकीन टूट पड़े. किसी ने झोले तो किसी ने बोरी में मछलियों को भरना शुरू कर दिया.

इस सम्बंध में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ट्रक के पलटते ही आस-पास के गांव वाले मछलियां बिनने के लिए टूट पड़े और जिसको जो सामान मिला, उसी में मछलियां भरकर भागने लगे. इस दौरान लोग ये भी नहीं देख रहे थे कि मछलियां उनके पैरों के नीचे भी आ रही थीं. एक ओर जहां मछलियां तड़प-तड़प कर मर रही थीं तो दूसरी ओर लोगों में जिंदा ही उनको पकड़ कर घर ले जाने की होड़ मची थी. इस दौरान बड़ों से लेकर बच्चे भी मछलियों के बटोरने में जुटे हुए थे.

पढ़ें इसे भी- UP News: दाढ़ी मामले में शुरू हुई सियासत, सपा सांसद ने फतवे का किया समर्थन तो तनवीर रिजवी ने किया विरोध, बोले- “मदरसा नियमावली में नहीं लागू है कोई ड्रेस कोड”

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एनएचआई और पुलिस की टीम जब तक घटना स्थल पर पहुंची, तब तक बड़ी संख्या में लोग मछलियां उठा कर भाग चुके थे. फिलहाल कड़ी मशक्कर के बाद सड़क को साफ कराया जा सका और किसी तरह बची मछलियों को ट्रक में भरा गया और फिर जाम खुलवाया गया. इस घटना की वजह से हाइवे पर घंटों जाम लगा रहा और चिलचिलाती धूप में लोग फंसे रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

26 minutes ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

47 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

48 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

1 hour ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

1 hour ago