सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह (फोटो सोशल मीडिया)
Ghosi Bypolls Result 2023: मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज वोटों की गिनती जारी है. इसी बीच सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह का जीत को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. बता दें कि सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है, जिसमें सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं तो वहीं भाजपा के दारा सिंह चौहान दूसरे नंबर पर जगह बनाए हुए हैं. मतगणना स्थल पर पहुंचे सुधाकर सिंह अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए और एक बार फिर से जीत को लेकर बड़ा दावा किया है.
बता दें कि जीत को लेकर सुधाकर सिंह ने मीडिया से एक बार फिर वही बात दोहराई जो वोटिंग से पहले भी कही थी. उन्होंने कहा कि चुनाव उनके पक्ष में हैं और वह इस चुनाव में जीत हासिल कर रहे हैं. उन्होंने शुरुआती रुझान को लेकर कहा कि अगर वोटों की गिनती में कोई हेरफेर नहीं होता है तो जीत सपा की ही होगी. इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर से पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि प्रशासन की वजह से यहां पर 10 फीसद तक कम वोटिंग हुई. इसी के साथ फिर से वही आरोप दोहराया जो पहले वह कह चुके हैं. उन्होंने कहा प्रशासन यहां एक पार्टी की तरह काम कर रहा है. मतदाताओं को वोटिंग करने से 5 सितम्बर को रोका गया.
ये भी पढ़ें- By Poll Results Live Updates: घोसी सीट पर सपा के सुधाकर सिंह 1372 वोट से आगे, जानें बागेश्वर समेत इन सीटों का रुझान
बता दें कि घोसी उपचुनाव में सपा और भाजपा की सीधी टक्कर देखी जा रही है, क्योंकि यहीं पर बसपा और कांग्रेस जैसे बड़े दलों ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे. तो वहीं मतगणना स्थल पर सुधाकर सिंह सुबह ही पहुंच गए तो वहीं बताया जा रहा है कि, बीजेपी के दारा सिंह चौहान 10 बजे तक मतगणना स्थल पर नहीं पहुंचे, जबकि सुबह 8 बजे से ही मतगणना जारी है. मतगणना स्थल पर उनके न पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में कई तरह के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं. तो वहीं सुबह से ही सुधाकर सिंह अपने अपने समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र पर डटे हुए हैं. इस दौरान मीडिया ने उनस जीत को लेकर पूछा तो उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ सपा की ही जीत होने का दावा किया और कहा कि जल्द की उपचुनाव के नतीजे सबके सामने होंगे. मालूम हो कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काउंटिंग जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…