सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
लालू यादव और उनके बेटे तेज प्रताप ने मनाई जन्माष्टमी
Lalu Yadav Janmashtami: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की गुरुवार को देशभर में धूम देखने को मिली. मथुरा से लेकर दिल्ली और बिहार तक हर जगह भगवान कृष्ण के जयकारे सुनने को मिले. इसी कड़ी में आरजेडी (RJD) प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) के साथ जन्माष्टमी मानते दिखे. उन्होंने बेटे के साथ श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की. नंद गोपाल के जन्म के मौके पर वह पटना स्थिति बांके बिहारी शिव मंदिर पहुंचे थे. इसके बाद इस्कॉन टेंपल भी गए. यहां भी उन्होंने भगवान कृष्ण के दर्शन किए और पूजा अर्चना की. इस दौरान लालू यादव ने कहा कि मैंने भगवान कृष्ण के दर्शन किए, वो हमारे देवता हैं. उन्होंने कहा कि मैंने विश्व शांति के लिए पूजा अर्चना की.
जन्माष्टमी के अवसर पर लालू यादव (Lalu Yadav) के साथ उनके बेटे तेज प्रताप अलग ही अंदाज में दिख रहे थे. उन्होंने इसके लिए खास तैयारी की थी. तेज प्रताप पीले वस्त्र में नजर आए. वहीं लालू यादव टीशर्ट और लुंगी में ही उनके साथ पूजा में करने के लिए मंदिर गए थे.
जनमाष्टमी के अवसर पर लालू यादव ने कहा कि, “हमने श्रीकृष्ण की पूजा की है. वो हमारे देवता हैं. हम बांके बिहारी मंदिर गए और इस्कॉन टेंपल भी गए. हमने वहां देखा कि लाखों लोग लाइन में लगकर राधे कृष्ण का दर्शन कर रहे हैं. मेरे पुत्र तेज प्रताप की ओर से बांके बिहारी मंदिर की स्थापना की गई है. मैं यहां आकर पूजा करता हूं, विश्व शांति के लिए ये पूजा की है.” आरजेडी सुप्रीमो ने बताया कि मैं शनिवार को अपनी पत्नी संग राबड़ी देवी के साथ देवघर जा रहा हूं. वहां सोमवार को बाबाधाम में पूजा करेंगे और प्रार्थना करूंगा कि मेरे बेटे तेज प्रताप को विजय बनाएं. उन्होंने आगे कहा कि देश की स्थिति का निराकरण भगवान श्री कृष्ण करेंगे. परमात्मा से बड़ा कोई नहीं होता है. ‘INDIA’ गठबंधन हम लोगों ने बनाया है हम निश्चित ही जीतेंगे.
इससे पहले उन्होंने सनातम धर्म पर हो रहे बवाल को लेकर कहा कि बीजेपी ढोंगी है. परआत्मा ही सबसे बड़े हैं. लालू ने मोहन भागवत पर हमला बोलते हुए कि वो आरक्षण विरोधी हैं. गुरु गोलवलकर ने जो बंच ऑफ थॉट में लिखा वही मोदी कर रहे हैं और मोहन भागवत कर रहे हैं.
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…