फोटो-सोशल मीडिया
UP News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को अभिषेक सावंत श्रीवास्तव से मुलाकात की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. अभिषेक ने अयोध्या से रामेश्वरम तक करीब आठ हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा की थी. वह अखिलेश यादव से मिलकर काफी खुश दिखाई दे रहे थे. वहीं सपा प्रमुख ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए साहसिक यात्रा के लिए बधाई दी.
इस मौके पर अभिषेक ने बताया कि उन्होंने छह अप्रैल 2023 को अयोध्या से साइकिल यात्रा शुरू की थी. इसके बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, होते हुए महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में स्थित रामेश्वरम में पहुंचे थे. अभिषेक ने बताया कि 6 अप्रैल की शुरू हुई ये यात्रा पांच अगस्त को पूरी हुई थी. यानी वह रामेश्वरम 5 अगस्त को पहुंचे थे. उन्होंने आगे बताया कि, 115 दिनों में उन्होंने, अपनी साइकिल यात्रा पूरी की थी. इसी के साथ उन्होंने जिक्र किया कि यह यात्रा उन्होंने समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए की थी. यात्रा के दौरान वह समाज के हर वर्ग से जुड़ते हुए सामाजिक सौहार्द कायम रखने की अपील करते हुए चल रहे थे.
अभिषेक ने साइकिल यात्रा के दौरान आए उतार-चढ़ावों का भी जिक्र किया और बताया कि भीषण गर्मी और कहीं मौसम सही के बीच वह निरंतर साइकिल चलाते रहे. बता दें कि अखिलेश से मुकालात के दौरान अखिलेश यादव के साथ एमएलसी आशुतोष सिन्हा, दीपू श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, सारिक खान, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, विशाल, शिखर आदि मौजूद रहे.
वहीं पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा साजिश करके सपा नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यूपी में अत्याचार, अन्याय और महंगाई के साथ ही भ्रष्टाचार का बोलबाला है और इसकी वजह से हर वर्ग त्रस्त है. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें हारेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए प्रोत्साहित किया. साथ ही कहा कि लोकसभा के लिए कोई कसर न छोड़ें. बुलडोजर एक्शन पर सपा प्रमुख ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार बुलडोजर से प्रदेश में अराजकता फैला रही है और सत्ता का दुरुपयोग करके संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है. अखिलेश ने आरोप लगाया कि, भाजपा जनता को बुनियादी मुद्दों से भटका रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…