देश

Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के 11वें दिन तहखाने की होगी बारीकी से जांच, 15 अगस्त को नहीं होगा काम

Gyanvapi ASI Survey: वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का सर्वे जारी है. रविवार को सर्वे का 11 वां दिन है और जानकारी सामने आ रही है कि परिसर में तहखाना साफ होगा और फिर उसकी बारीकी से जांच की जाएगी. वहीं शनिवार को भी सर्वे जारी रहा और एएसआई की टीम ने करीब साढ़े सात घंटे तक परिसर के अलग-अलग हिस्से में सर्वे का काम किया.

सर्वे में शामिल हुए पटना से आए विशेषज्ञ

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को पटना से वाराणसी के ज्ञानवापी में चल रहे सर्वे में पहुंचे एएसआई के एक विशेषज्ञ भी सर्वे में शामिल हुए. सुबह से ही सर्वे कर रही टीम शाम पांच बजे के बाद ज्ञानवापी से बाहर निकल कर आई. इस दौरान उनसे आस-पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे तो वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने जानकारी दी कि रविवार को सर्वे पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही होगा. ज्ञानवापी परिसर में जारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम का सर्वे 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) वाले दिन नहीं होगा.

मालूम हो कि जिला जज की अदालत ने सर्वे के संबंध में वादी-प्रतिवादी यानी हिंदू और मुस्लिम पक्ष के साथ ही उनके अधिवक्ताओं के साथ ही एएसआई की टीम और अन्य अधिकारियों को किसी भी प्रकार की सर्वे से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसी के साथ ही जिला प्रशासन ने भी दोनों पक्षों की बैठक कर किसी प्रकार की कोई अफवाह न फैलाने व अफवाह के झांसे में न आने का निर्देश दिया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- Independence Day: मणिपुर हिंसा की आग पहुंचेगी दिल्ली!, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, PM मोदी के भाषण के समय हो सकता है प्रदर्शन 

15 अगस्त को नहीं होगा सर्वे कार्य

जानकारी सामने आ रही है कि, स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस-प्रशासन की पूरी नजर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगी और इस दिन जगह-जगह पर देश भक्ति से जुड़े कार्यक्रमों पर भी पुलिस-प्रशासन को नजर रखनी होगी. इसी को देखते हुए 15 अगस्त को सर्वे का कार्य बंद रहेगा और फिर अगले दिन यानी 16 अगस्त की सुबह से ही फिर से पहले की तरह सर्वे कार्य शुरू हो जाएगा. तो वहीं इससे पहले पड़ रहे सोमवार, यानी 14 अगस्त को श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की नजर उधर भी रहेगी. तो वहीं सावन का सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की सम्भावना है. इसी को देखते हुए सोमवार को ज्ञानवापी सर्वे का काम सुबह 10:30 बजे के बाद से ही शुरू किए जाने का निर्णय किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

2 hours ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

2 hours ago