देश

UP News: जेल से गैंग चला रहा है माफिया अतीक अहमद का बेटा अली? मांगी 30 लाख की रंगदारी, दर्ज हुई दो FIR

UP News: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ व बेटे असद के एनकाउंटर के बाद उसका पूरा कुनबा खत्म होने की कगार पर है लेकिन फिर भी इन लोगों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. उसकी हत्या होने के बाद ये कहा जा रहा था कि अब प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में उसके आतंक का साया खत्म हो गया है. लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि जेल में बंद उसके बेटे अली अहमद ने रंगदारी मांगी है और वह जेल में बैठकर ही गैंग चला रहा है. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद प्रयागराज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो एफआईआर दर्ज की है. अली अहमद के खिलाफ दोनों मामले करेली थाने में दर्ज हुए हैं.

अली पर दो लोगों ने लगाया है रंगदारी मांगने का आरोप

खबर सामने आ रही है कि, जेल में बंद अली अहमद के गुर्गे असद कालिया ने 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है और ये फिरौती न देने पर उसके गुर्गों ने जान से मार देने की धमकी भी दी है. इस सम्बंध में एक मुकदमा पूर्व विधायक आसिफ जाफरी के भाई वाशिक जाफरी ने करेली थाने में दर्ज कराया है और पुलिस से शिकायत की है कि अली के गुर्गों ने उनसे 10 लाख की रंगदारी मांगी है. इसी के बाद अली अहमद और उसके गुर्गे असद कालिया और इमरान पर आईपीसी की धारा 387 और 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है. बता दें कि माफिया अतीक का बेटा अली अहमद प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद है.

ये भी पढ़ें- Bulandshahr: बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटी समेत चार की मौत, 10 घायल

करेली निवासी मोहम्मद अफजल ने भी पुलिस से शिकायत की है और करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. अफजल ने पुलिस से शिकायत की है कि 7 अगस्त को उसके ऊपर और उसके भतीजे पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला किया था. इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की थी और फिर बदमाशों ने जेल में बंद अली और असद कालिया का नाम लेते हुए कहा था कि असद ने 30 लाख रुपए की रंगदारी या प्लॉट देने की मांग की है.

मोहम्मद अफजल ने पुलिस के सामने अली अहमद के गुर्गों से जान का खतरा बताया है. इसी के बाद पुलिस ने इस मामले में अली के साथ ही उसके अन्य गुर्गों के खिलाफ IPC की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. इन लोगों पर धारा 447, 341, 307, 386, 323, 504, 506 और 120 B के तहत मामला दर्ज किया गया है. दोनों मामलों की जांच पुलिस कर रही है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago