देश

UP Politics: अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी करने पर महंत राजू दास को सपा नेता पवन पांडे ने घेरा, दिया बड़ा बयान

UP Politics: वर्तमान में उत्तर प्रदेश में घोसी उपचुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दलों में बयानबाजी जारी है. इसी बीच सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंके जाने की घटना ने सियासी माहौल को और भी गर्म कर दिया है. इस घटना को लेकर जहां हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी कर डाली तो वहीं पलटवार करते हुए सपा नेता पवन पांडे ने महंत पर जमकर हमला बोला है और कहा है कि, “राजू दास जी मैं आपसे कहना चाहता हूं कि केवल भगवा पहन लेने से आप संत नहीं हो सकते, संत-महात्मा बनने के लिए आपका आचरण अच्छा होना चाहिए.” इसी के साथ अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा कि, ” राजूदास जी कृपया अपनी हद और मर्यादा में रहें, राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गलत टिप्पणी करने से बचें अन्यथा आपके ऊपर भी फटे जूतों की बौछार हो सकती है.”

बता दें कि लखनऊ में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंके जाने की घटना सामने आई थी. इसी के बाद महंत राजू दास ने कहा था कि सनातन धर्म पर ऐसी ही कमेंट होते रहे तो सपा मुखिया अखिलेश यादव भी पीटे जाएंगे. इसी के साथ ही राजू दास ने अखिलेश पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, वे हमारे धर्म का अपमान करने वाले अपने नेताओं को रोकने का काम नहीं कर रहे हैं. इसी के बाद पवन पांडे का बयान सामने आया है और उन्होंने राजू दास को घेरते हुए कहा है कि, “अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत रामदास के खानसामा और सेवादार राजू दास ने एक अमर्यादित टिप्पणी अखिलेश यादव पर की है.” इसी के साथ आगे कहा है कि, “राजू दास जी मैं आपसे कहना चाहता हूं कि केवल भगवा पहन लेने से ही आप संत नहीं हो सकते, संत महात्मा बनने के लिए आपका आचरण अच्छा होना चाहिए.” पवन पांडे ने राजू दास की बीमारी को लेकर टिप्पणी की और बोले कि, “जब आप खून देने गए थे तो आपकी रिपोर्ट आई है कि आप महात्मा जी सिफलिस एक्टिव पाए गए हैं.” इसी के साथ आगे पवन पांडे ने सवाल खड़ा किया और बोले कि, पता करिए कि सिफलिस एक्टिव क्या बीमारी है. इसी के साथ पवन पांडे ने दावा किया कि, राजू दास के अंदर सिफलिस संक्रमण पाया गया है और इसी वजह से वह सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं.

ये भी पढ़ें- “2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सनी देओल”, फिल्म अभिनेता ने क्यों किया यह बड़ा ऐलान, जानिए वजह 

आप जैसे लोगों की हैसियत ही नहीं

सपा नेता ने अपने बयान में राजू दास को लेकर आगे कहा है कि, इस तरह की अर्मयादित टिप्पणी करें ये आपको शोभा नहीं देता. पवन पांडे ने ये भी कहा कि, “राजू दास जी आपके जैसे लाखों लोग अखिलेश जी की तरफ उंगली उठाने की भी हैसियत में नहीं रखते हैं. कृपया अपनी हद और हैसियत में रहकर बयान दिया करें.” पवन पांडे ने राजू दास को लोकप्रियता पाने की सलाह देते हुए कहा कि, “अगर आपको सस्ती लोकप्रियता ही चाहिए तो सियालदाह या देहरा ट्रेन से टकरा जाएं और सस्ती लोकप्रियता पा लें. लेकिन किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में ऐसी अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी ना करें. साथ ही बोले कि, “जिसने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में विकास का नया आयाम स्थापित किया हो, उनके लिए गलत बयानबाजी करके सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास ना करें.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

21 minutes ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

1 hour ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

3 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

3 hours ago