ऑफिस से जुड़े एस्ट्रो टिप्स.
Astro Tips for Office Problem Solution: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि का संबंध ऑफिस और इससे जुड़े कार्यों से सीधा होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इंसान के कर्मों के लेखा-जोखा शनि देव करते हैं. कार्यस्थल के महौल से भी शनि की दशा का पता लगाया जाता है. इसके अलावा बुध ग्रह की मजबूती से ही कोई ऑफिस में किसी चीज को मैनेज कर सकता है. जबकि राहु और मंगल दफ्तर में समस्या उत्पन्न कर सकते हैं. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानिए कि ऑफिस से जुड़ी समस्या को किन उपायों से दूर किया जा सकता है.
ऑफिस में कई बार काम को लेकर तनाव रहता है. ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए सुबह और शाम में शनि मंत्र का जाप करें. इसके अलावा कार्यस्थल पर उजला मार्बल का टुकड़ा रखें और जहां आप बैठते हों वहां फूलों की तस्वीर लगाएं.
दफ्तर में कई बार लोगों को साथ काम करने वालों से भी किन्हीं वजहों से परेशानी होती है. जिसका प्रतिकूल असर काम पर पड़ता है. ऑफिस में ऐसी स्थिति ना आए इसके लिए मंगलवार को हनुमान मंदिर में भगवान के दर्शन करें. रोजना स्नान के बाद सूर्य को जल अर्पित करें. साथ ही स्नान के बाद सुगंधित इत्र जरूर लगाएं. इसके अलावा दफ्तर जाते वक्त गुड़ खाएं. कार्यस्थल पर 1 लाल रंग का फूल जरूर रखें.
कई बार लोग मन लगाकर काम करते हैं फिर भी उनके कार्यों की प्रशंसा नहीं होती. जिसकी वजह से कई लोग असंतुष्ट हो जाते हैं. असंतुष्टि से काम पर विपरीत प्रभाव पड़ता है. ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें. ऑफिस में जहां अपका स्थान हो वहां पर गायत्री मंत्र लिखकर लगाएं.
अगर कार्यस्थल पर दूसरों के साथ सामंजस्य (एडजस्टमेंट) बनाने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है तो इसके लिए स्नान, नियमित रूप से करें. स्नान के बाद ओम् नमः शिवाय का जाप करें. माथे पर चंदन का तिलक लगाएं या उससे बनी सुगंधित इत्र का इस्तेमाल करें. इसके अलावा ज्योतिषी से सलाह लेकर मोती धारण करें.
यह भी पढ़ें: महा शिवरात्रि से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, जमकर बरसेगी शिवजी की कृपा
यह भी पढ़ें: गजलक्ष्मी राजयोग इन राशियों के लिए वरदान! इस दिन से मिलेगा राजा जैसा सुख
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…