सपा प्रमुख अखिलेश यादव.
Lok Sabha election 2024 SP releases fourth list: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. वहीं पार्टी ने भदोही सीट टीएमसी के लिए खाली छोड़ दी है. सपा ने अपनी चौथी लिस्ट में बिजनौर से यशवीर सिंह को, नगीना से मनोज कुमार को, मेरठ से भानु प्रताप सिंह को, अलीगढ़ से पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को, हाथरस से जसवीर वाल्मिकी को, लालगंज से दरोगा सरोज को प्रत्याशी बनाया है.
सपा ने चौथी लिस्ट में पीडीए पर फोकस किया है. इसके साथ ही जातिगत समीकरण भी साधे है. जहां एक ओर पार्टी ने अलीगढ़ सीट पर जाट उम्मीदवार को मैदान में उतारा है तो वहीं दूसरी ओर मेरठ, बिजनौर, हाथरस, नगीना, लालगंज से दलित प्रत्याशियों को मौका दिया है. बता दें कि सपा अभी तक यूपी में 37 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. जानकारी के अनुसार पार्टी बाकी बची सीटों पर भी जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है.
2019 का लोकसभा चुनाव सपा, बसपा और रालोद ने मिलकर लड़ा था. चुनाव में सपा ने 5 और बसपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि मुलायम सिंह की मौत और अखिलेश यादव के विधायक बनने के बाद खाली हुई दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी. बता दें कि पार्टी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है. यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 17 और सपा-अपना दल (कमेरावादी) 63 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे.
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…