देश

Shiv Sena MLA Disqualification: आज तय होगा शिंदे सरकार का भविष्य, विधायकों के अयोग्यता मामले पर स्पीकर राहुल नार्वेकर सुनाएंगे फैसला

Shiv Sena MLA Disqualification:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर आज (10 जनवरी) पैसला आ सकता है. विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर शाम को याचिका पर अपना फैसला सुना सकते हैं. सीएम एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके हित में फैसला आएगा, वहीं उद्धव ठाकरे गुट अपने हक में फैसला आने की बात कर रहे हैं. अगर उनके हक में फैसला नहीं आया तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

विधायकों के टूटने से गिर गई थी सरकार

बता दें कि जून 2022 में महा विकास अघाड़ी सहयोगी शिवसेना के विभाजन के बाद सामने आया था. जिसके बाद उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था और सरकार गिर गई थी. विधायकों के टूटने के बाद बीजेपी ने एकनाथ शिंदे के सहयोग से बीजेपी सरकार बनाई और उन्हें सीएम बनाया. महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आने के बाद उद्धव गुट और एकनाथ शिंदे ने दल-बदल विरोधी कानूनों, व्हिप का उल्लंघन आदि के तहत एक-दूसरे के विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए क्रॉस-याचिकाएं दायर की थीं.

दो गुटों में बंट गई थी शिवसेना

हालांकि चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे समूह को मान्यता देते हुए उसे शिवसेना का नाम और तीर-धनुष चुनाव चिह्न आवंटित किया था, जबकि ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट को शिव सेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे नाम दिया गया था और जलती मशाल चुनाव चिह्न दिया गया था.

यह भी पढ़ें- Vibrant Gujarat: PM मोदी ने गुजरात में UAE के राष्ट्रपति के साथ किया 3KM लंबा रोड शो, होगी द्विपक्षीय वार्ता

10 जनवरी तक फैसला सुनाने का दिया था आदेश

मई में सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर को असली शिवसेना पर अपना फैसला सुनाने का निर्देश दिया था, उसके बाद अयोग्यता मामले में दायर की गई याचिकाओं पर 31 दिसंबर तक फैसला सुनाने के लिए निर्देशित किया था. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 20 दिसंबर को आदेश दिया था कि 10 जनवरी तक हर हाल में अयोग्यता मामले में फैसला दिया जाए. अब ऐसे में इस फैसले का असर लोकसभा चुनाव और उसके बाद राज्य के विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है. ये मामला खत्म होने के बाद एनसीपी के मामले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. इस मामले में भी 31 जनवरी तक फैसला आने की उम्मीद की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

35 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

44 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

50 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

1 hour ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

1 hour ago