देश

केरल के कोचीन एयरपोर्ट पहुंचा कुवैत से 45 भारतीयों के पार्थिव शरीर लेकर वायुसेना का विशेष विमान, बिल्डिंग में आग लगने से हुई थी मौत

कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीयों के पार्थिव शरीर को लेकर भारतीय वायुसेना का विशेष विमान कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया है. इस दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन हवाई अड्डे पर मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहे. मरने वालों में केरल के सबसे ज्यादा नागरिक शामिल हैं. इसके अलावा तमिलनाडु से सात, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश से तीन-तीन, ओडिशा से दो और बिहार, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और हरियाणा से एक-एक मृतक शामिल हैं.

45 भारतीयों की हुई थी मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह गुरुवार को कुवैत पहुंचे थे. पहुंचते ही उन्होंने पार्थिव शरीर को शीघ्र स्वदेश लाने के लिए कुवैती सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया. बुधवार को मंगाफ क्षेत्र में एक इमारत में लगी आग में इनकी मौत हो गई थी. इमारत में मौजूद 176 भारतीय मजदूरों में से 45 की मौत हो गई, जबकि 33 अस्पताल में भर्ती हैं और बाकी सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

कुवैत पहुंचने के तुरंत बाद, मंत्री ने पांच अस्पतालों (अदन, मुबारक अल-कबीर, जाबेर, फरवानिया और जाहरा) का दौरा किया, जहां घायल भारतीयों का इलाज किया जा रहा है, और उनसे बातचीत की. अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, सभी मरीज सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उनकी चिकित्सा स्थिति के आधार पर उन्हें धीरे-धीरे छुट्टी दी जाएगी.

कीर्ति वर्धन सिंह ने सबसे पहले वहां के गृह मंत्री शेख फहद यूसुफ सऊद अल-सबा से मुलाकात की, जिन्होंने मृतकों के पार्थिव शरीर को शीघ्र स्वदेश भेजने तथा अस्पताल में भर्ती सभी लोगों को उचित चिकित्सा देखभाल के लिए पूरा समर्थन और सहायता का आश्वासन दिया. मंत्री ने विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या और स्वास्थ्य मंत्री अहमद अब्देलवहाब अहमद अल-अवदी से भी मुलाकात की.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

15 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

16 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

28 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

36 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago