कुबेर.
Vastu Tips For Money And Prosperity: वास्तु शास्त्र के अनुसार, आर्थिक संपन्नता का सीधा संबंध घर की उत्तर और पूर्व दिशा से है. ऐसे में अगर इन दोनों दिशाओं के जुड़े वास्तु दोष हैं तो धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं, अगर घर की इन दो दिशाओं से जुड़े वास्तु सही हैं तो बरकत होती रहती है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की इन दोनों दिशाओं का गलत इस्तेमाल व्यक्ति को आर्थिक तंगी के रास्ते पर ले जाता है. ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूरब और उत्तर दिशा से जुड़े खास वास्तु नियम को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होगा.
कुबेर, जिनको धन और संवृद्धि का देवता कहा जाता है, का संबंध उत्तर दिशा से है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुबेर देव उत्तर दिशा के स्वामी हैं. इसलिए घर में धन रखन के लिए सबसे उपयुक्त दिशा उत्तर है. घर में इस दिशा में तिजोरी रखना बेहद शुभ रहेगा. ऐसा करने पर घर में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती.
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की इस दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखना शुभ रहेगा. ऐसा करने से घर में कभी भी धन का भंडार खाली नहीं होता. इस दिशा की दीवारों को रंगने के लिए नीले रंग का इस्तेमाल करना अच्छा माना गया है.
उत्तर दिशा में कांच का बड़ा बाउल रखना शुभकारी माना गया है. कांच के बाउल में एक चांदी का सिक्का रखकर उत्तर दिशा में रखने पर सुख और समृद्धि बनी रहती है. साथ ही साथ पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है. उत्तर दिशा से जुड़े ये उपाय मां लक्ष्मी की कृपा दिलाने के लिए भी खास हैं.
पूर्व और उत्तर की दिशा को ईशान कोण कहा जाता है. ऐसा में घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश के साथ-साथ मां लक्ष्मी की मूर्ति जरूर रखें. साथ ही साथ यहां दिन में कम से कम एक बार घी का दीपक जरूर जलाएं. इसके अलावा इस स्थान को जितना साफ-सुथरा और पवित्र रखेंगे उतना अच्छा रहेगा. उत्तर-पूर्व दिशा से जुड़े इस उपाय को करने से घर में धन-दौलत की कमी नहीं होती.
घर की उत्तर दिशा में कुछ पौधों को लगाना भी सुख-समृद्धि के लिए खास है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में तुलसी या आंवले का पौधा लगाना शुभ और मंगलकारी है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा को कभी बिल्कुल खाली नहीं रखना चाहिए. इस दिशा में पानी की उचित व्यवस्था रखें. इस दिशा में पीतल के मट्टी या पीतल के घड़े में चांदी का सिक्का, शंख या चांदी का कछुआ रखने से खास लाभ होता है.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में इस दिशा में भूलकर भी ना लगाएं शीशा, बढ़ेगी कलह और होगा धन का नुकसान
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…