देश

आज देश को मिलेगा नया रॉकेट SSLV-D3, सैटेलाइट देगा आपदा की जानकारी; ये है खासियत

SSLV-D3 Launch Today: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो आज सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से नया रॉकेट एसएसएसवी डी-3 ( SSLV-D3) को लॉन्च करने जा रहा है. इस रॉकेट को लॉन्च करने के साथ ही ईओएस-08 (EOS-08) मिशन के तौर पर नया अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट भी लॉन्च किया जाएगा. यह सैटेलाइट आपदाओं की जानकारी देगा. बता दें कि यह एसएसएसवी की अंतिम प्रदर्शन उड़ान होगी. इस बारे में इसरो ने बताया कि एसएसएसवी डी-3 ईओएस के प्रक्षेपण से पहले देर रात 2 बजकर 47 मिनट से काउंटडाउन शुरू हो गया है. इस सैटेलाइट का जीवनकाल एक साल सुनिश्चित किया गया है.

एसएसएसवी डी-3 की खासियत क्या है?

इसरो के मुताबिक, एसएसएसवी डी-3 रॉकेट मिनी, माइक्रो या नैनो उपग्रहों को 500 किलोमीटर की कक्षा में लॉन्च करने में पूरी तरह से सक्षम है. उड़ान भरने के 13 मिनट बाद रॉकेट ईओएस-8 को उसकी कक्षा में पहुंचाएगा, साथ ही तकरीबन 3 मिनट के बाद एसआर-0 अगल हो जाएगा. दोनों ही उपग्रह 475 किलोमीटर की उंचाई पर रॉकेट से अगल हो जाएंगे. इसरो ने कहा कि ईओएस-08 मिशन के प्राइमरी उद्देश्यों में माइक्रो सेटेलाइट को डिजाइन और विकसित करना शामिल है.

इसके अलावा इस सैटेलाइट की सफलता से भारत धरती की धड़कन को भी सुन सकेगा. साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी समय रहते मिल जाएगी. इस सैटेलाइट से भूकंप, सुनामी या अन्य किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी हासिल हो सकेगी. इतना ही नहीं, एसएसएसवी डी-3 सैटेलाइट का द्रव्यमान तकरीबन 175.5 किलोग्राम है, साथ ही यह 420 वाट बिजली उत्पन्न करने में सक्षम है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

नेपाल क्यों बन जाता है भारतीय अपराधियों की पहली पसंद? खुले बॉर्डर, कानूनी पेच और गैंग नेटवर्क की पूरी कहानी

Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…

8 minutes ago

धुले बना कुत्तों का कब्रगाह: तड़पा-तड़पा कर 16 बेजुबानों को मारा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सब सन्न

Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…

22 minutes ago

एक वोटर के 4-4 कार्ड! यूपी में SIR के बावजूद कैसे मिले डुप्लीकेट नाम?

यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…

35 minutes ago

राइफल छोड़ टुल्ल हुआ ASI, कान्सटेबल ने पार की हद; वायरल हुआ अंबिकापुर का वीडियो

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

49 minutes ago

UPPSC में ऐतिहासिक पल, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ बोले- ‘भर्ती में पहचान नहीं, सिर्फ योग्यता मायने रखती है’

प्रयागराज में यूपीपीएससी के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायमूर्ति विक्रम नाथ…

55 minutes ago

दीवारें ढहीं…भीलवाड़ा में दहला देने वाला धमाका, पिकअप गाड़ी के उड़े चिथड़े

राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…

57 minutes ago