खेल

भारत में नहीं होगा महिला टी20 विश्व कप, BCCI ने ठुकराया मेजबानी का प्रस्ताव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की तरफ से दिए गए महिला टी 20 विश्व कप की मेजबानी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. आईसीसी को अब मेजबानी पर अंतिम फैसला 20 अगस्त को लेना है. 3 से 20 अक्तूबर के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता की मेजबानी से पीछे हटने के बाद श्रीलंका और यूएई दूसरे विकल्प बचे हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, “उन्होंने (ICC) हमारे सामने विश्व कप की मेजबानी का प्रस्ताव रखा था. लेकिन मैंने साफ तौर पर मना कर दिया, हमारे यहां ये समय बरसात का है और उससे अहम है कि अगले साल हमें ही विमेंस वनडे विश्व कप की मेजबानी करनी है. मैं किसी को भी गलत संदेश नहीं देना चाहता कि हम लगातार दो विश्व कप की मेजबानी करना चाहते हैं.”

बांग्लादेश इस समय सरकार विरोधी आंदोलनों के कारण हिंसा और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है, और यही वजह है कि आईसीसी बांग्लादेश की जगह किसी और को मेजबानी देने पर विचार कर रही है. बांग्लादेश में कई लोगों की मौत हो गई है और उनकी प्रधानमंत्री शेख हसीना को गद्दी से हटा दिया गया है.

आईसीसी के एक अधिकारी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि बांग्लादेश की स्थिति पर नज़र रखी जा रही है और सभी विकल्प खुले रखे गए हैं. आईसीसी के एक बयान में कहा गया था, “हम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड(BCB), उनकी सुरक्षा एजेंसियों और हमारे अपने स्वतंत्र सुरक्षा सलाहकारों के साथ समन्वय में वहां हो रही गतिविधियों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. हमारी प्राथमिकता सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा और भलाई है.”

जबकि बांग्लादेश में नई अंतरिम सरकार टूर्नामेंट को बचाने के लिए अंतिम प्रयास कर रही है, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत सहित कई भाग लेने वाली टीमों की सरकार द्वारा जारी की गई यात्रा सलाह बीसीबी के लिए सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है. सुरक्षा चुनौतियों के अलावा, बीसीबी भी संकट में है. उनके अध्यक्ष और पूर्व खेल मंत्री नजमुल हसन 5 अगस्त को अवामी लीग सरकार के पतन के बाद से प्रभावी रूप से कार्यालय से बाहर हैं. कई बोर्ड निदेशक, जिनके राजनीतिक संबंध हैं, वह भी संपर्क में नहीं हैं.

बांग्लादेश की पुरुष टेस्ट टीम इस समय दो मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर है। बांग्लादेश में आंदोलन के कारण अभ्यास बाधित होने के बाद वे प्रस्तावित पाकिस्तान दौरे से कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान पहुंच गए. बांग्लादेश की पुरुष टीम अगले महीने दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों के लिए भारत का दौरा करने वाली है. बांग्लादेश के भारत दौरे को लेकर शाह ने कहा, “हमने उनसे (बांग्लादेश अधिकारियों से) बात नहीं की है. वहां एक नई सरकार ने कार्यभार संभाला है. वे हमसे संपर्क कर सकते हैं या फिर मैं उनसे संपर्क करूंगा। बांग्लादेश श्रृंखला हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.”

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने शुरू की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी, स्टीव स्मिथ मिडिल ऑर्डर में खेलने के लिए तैयार

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

3 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

17 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

21 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

32 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

37 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

51 minutes ago