देश

कांवड़ियों पर एक्शन लेना SSP को पड़ा भारी, यूपी सरकार ने किया तबादला, सपा ने जमकर साधा निशाना

बरेली में रविवार को कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया. कांवड़ियों को शांत कराने के लिए पहुंची पुलिस के साथ भी झड़प हुई. जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी ने इस वीडियो को शेयर किया है. सपा ने योगी सरकार पर वीडियो के बहाने जमकर हमला बोला.

नशे में धुत कांवड़ियों ने किया हंगामा

समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए वीडियो में लिखा गया है कि ” योगीराज में कांवड़ियों पर फूल के साथ-साथ लाठियां भी बरसाई जातची हैं. स्थान- बरेली.” वहीं पुलिस ने इस मामले में उत्पात मचा रहे पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है. जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि कुछ कांवड़िए नशे में थे. उन्होंने तय रूट के बजाय दूसरे रास्तों से कांवड़ यात्रा को निकालने की कोशिश. कावंड़ियों को समझाने की तमाम कोशिश की गई, लेकिन वे लोग अपनी जिद पर अड़े रहे. इसके बाद भीड़ उग्र होने लगी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने पुलिस टीम के साथ हाथापाई भी की. जिसके बाद उन्हें हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज की गई. फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य है. पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है.

पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

वहीं एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ उपद्रवी लोगों ने माहौल को खराब करने की कोशिश की थी. उनकी पहचान कर ली गई है. जिसमें से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. कांवड़ियों के डीजे को भी जब्त कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें- “प्लीज रिस्पेक्ट माई प्राइवेसी”, सीमा-सचिन ने घर के गेट पर लगाया नोटिस

प्रभाकर चौधरी का हुआ ट्रांसफर

वहीं अब इस मामले ने और तूल पकड़ लिया है. कांवड़ियों पर की गई कार्रवाई के बाद देर शाम को आईपीएस अफसरों के तबादले की एक लिस्ट जारी की गई. जिसमें प्रभाकर चौधरी को बरेली एसएसपी के पद से हटाकर सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ एएसपी के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया. सोशल मीडिया पर प्रभाकर चौधरी के समर्थन में जमकर लोग लिख रहे हैं. उनका कहना है कि प्रभाकर चौधरी एक ईमानदार आईपीएस अफसर हैं. जिसकी वजह से उनका 10 साल की नौकरी के दौरान 21 बार ट्रांसफर किया जा चुका है, क्योंकि वे कानून-व्यवस्था के मामले में सरकार की भी नहीं सुनते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

29 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

31 minutes ago

नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, ‘हनुमान अंश’ और भारत एक्सप्रेस का साथ, फिर रचा गया इतिहास

हनुमान अंश की सफलता के पीछे की अनकही कहानी. लंदन से आए सीएमडी उपेंद्र राय…

37 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

57 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

1 hour ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

1 hour ago