देश

Gorakhpur Film City: गोरखपुर में बनेंगी भोजपुरी फिल्में, मुंबई जाने की नहीं होगी जरूरत, जानिए क्या है प्लान

Gorakhpur Film City: योगी सरकार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और उससे जुड़े लाखों लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. गोरखपुर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का सपना साकार होने जा रहा है. जिसका नतीजा ये होगा कि अब भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग गोरखपुर में हो पाएगी. इतना ही नहीं पोस्ट प्रोडक्शन और एडटिंग के लिए मुंबई भी नहीं जाना पड़ेगा.

सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के अर्थव्यवस्था को सुपर फास्ट मोड में लाने में जुटे हैं. प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसी कड़ी में फिल्म इंडस्ट्री शामिल है. नोएडा में सबसे बड़ी फिल्म सिटी के ऐलान के बाद अब गोरखपुर में देश की पहली रिजनल फिल्म सिटी बनाई जाएगी.

100 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल वासियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. गोरखपुर में 100 एकड़ में भोजपुरी फिल्म सिटी (Gorakhpur Film City) बनेंगी. इसके लिए गोरखपुर विकास प्राधिकण (जीडीए) ने जिला प्रशासन से जमीन मांगी है. यहां फिल्म सिटी के साथ-साथ कलाकारों के लिए आवासीय योजना लायी जाएंगी. ताल नादोर में 500 एकड़ सरकारी जमीन है. जिसमें से 100 एकड़ फिल्म सिटी के लिए मिलने की उम्मीद है.

रवि किशन ने सीएम को दिया धन्यवाद

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे बड़ी संख्या में रोजगार उपल्बध होगा. उन्होंने कहा कि लाखों कलाकार मुंबई में भटक रहे हैं उनको एक छत मिलेगी. भोजपुरी इंडस्ट्री एक लावारिश इंडस्ट्री है और 100 फिल्म साल में बनाती है. बहुत बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है. रवि किशन ने कहा कि यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज भोजपुरी वीडियो के आते हैं. लेकिन उसके पास छत नहीं थी. अब उसको स्वंय छत मिलेगी और महाराज जी (सीएम योगी) ने बहुत अच्छा तोहफा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को दिया है.

ताल नादोर में बन सकता है फिल्म सिटी

रिजनल फिल्म सिटी (Gorakhpur Film City) को लेकर जीडीए के अधिकारियों ने ताल नादोर इलाके का दौरा भी किया. इस दौरे में मुंबई से फिल्म उद्योग से जुड़े कुछ लोग भी शामिल रहे. गोरखपुर और कुशीनगर एयरपोर्ट होने से कनेक्टिविटी काफी बेहतर है. सड़क और रेल मार्ग से भी गोरखपुर के जुड़े होने और अच्छे होटल के कारण भी यहां काफी संभावनाएं हैं. माना जा रहा है कि गोरखपुर में फिल्म इंडस्ट्री बनने के बाद साउथ की फिल्मों की शूटिंग भी यहां हो सकेगी. क्योंकि यहां फिल्म की शूटिंग का खर्चा बेहद कम होगा.

फिल्म सिटी में होंगी सभी सुविधाएं

गोरखपुर में बनने वाली फिल्म सिटी में कई सुविधाएं होंगी. इंडोर शूटिंग की सुविधा मिलेगी. जरुरत के मुताबिक सेट बनाए जा सकेंगे. शूटिंग के लिए सभी संसाधन एक जगह मिलेंगे. पोस्ट प्रोडक्शन, साउंड और वीडियो एडटिंग लैब का निर्माण किया जाएगा. जिससे पोस्ट प्रोडक्शन के लिए मुंबई नहीं जाना पड़ेगा.

ओटीटी प्लेटफॉर्म से समझौता करेगा जीडीए

रिजनल फिल्म सिटी को बढ़ावा देने के लिए जीडीए बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ समझौता करेगा. ताकि वो अपनी फिल्मों की सीरीज यहीं शूट करें. उनका प्रोडक्शन वर्क भी यहीं हो. इससे फिल्म इंडस्ट्री को स्थापित करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Ye Gotedar Lahanga: गर्दा उड़ा रहा ये भोजपुरी गाना, शिल्पी के ‘गोटेदार लहंगे’ ने नीलकमल को किया घायल, 1 करोड़ लोगों ने देखा

रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा

रिजनल फिल्म सिटी से गोरखपुर में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. बड़ी संख्या में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग मुंबई जाने को मजबूर होते हैं. जहां वो शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन के काम में जुड़े होते हैं. लेकिन गोरखपुर में फिल्म सिटी होने के बाद उन्हें रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

35 minutes ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

43 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

57 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

2 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

3 hours ago