देश

Uttar Pradesh: चूहे की ‘हत्या’ के आरोप में युवक के खिलाफ FIR दर्ज, नाले में डुबोकर मारने का आरोप, पोस्टमार्टम भी हो चुका

Badaun: उत्तरप्रदेश के बदायूं से एक अनोखा ही मामला सामने आया है जहां एक चूहे की मौत के आरोप में एक शख्स के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है इसके साथ ही चूहे के शव का पोस्टमार्टम भी किया जा चुका है. इस मामले में शख्स पर चूहे की बेहरमी से हत्या करने का आरोप है. पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने 24 नवंबर के दिन पुलिस थाने में इस घटना को लेकर तहरीर दी थी. तहरीर में पशु प्रेमी ने बताया कि जिस शख्स ने चूहे की हत्या की थी उसका नाम मनोज है उसने चूहे को मौत के घाट उतारने के लिए उसकी पूंछ को पत्थर से बांधकर बहते हुए नाले में छोड़ दिया था.

पशु प्रेमी ने बताया कि जब उसने मनोज नाम के शख्स को रोकने की कोशिश की तो वो लड़ने को उतारू हो गया. चूहे को मारने वाला कहने लगा कि मैं ऐसा ही करूंगा.

चूहे का हुआ पोस्टमार्टम, मामला दर्ज

चूहे की हत्या के बाद पशु प्रेमी ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस में की थी. जिसके बाद पुलिस ने 25 नवंबर को चूहे का पोस्टमार्टम बरेली के अस्पताल मे कराया था. हालांकि अभी तक चूहे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई नहीं है. सदर कोतवाली पुलिस ने पशु क्रूरता की अधिनियम के तहत 429,11(1) (1) मामला दर्ज किया है.

रिपोर्ट आने के बाद तीन अलग-अलग जगह की रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा. पोस्टमार्टम विभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया है कि चूहे पोस्टमार्टम रिपोर्ट 3 से 4 दिनों आ जाएगी. फिर पुलिस भी इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़े- Shivpal Yadav: अखिलेश के साथ आए शिवपाल को योगी सरकार ने दिया झटका, घटाई सुरक्षा, अब Z की जगह मिलेगी Y कैटेगरी सिक्योरिटी

चूहे पूंछ में पत्थर बांधकर नाले में फेंका

पशु प्रेमी विकेंद शर्मा ने बताया कि जब वो पनवाड़ी मोहल्ले से गुजर रहा था तो उनसे मोहल्लेवासी मनोज कुमार को एक चूहे को नाले में डुबोते हुए देखा. वो बताते हैं कि मनोज से ये चूहे की मौत के उद्देश्य किया था. मनोज ने चूहे की पूछ में पत्थर से बांधकर बहते हुए नाले में छोड़ दिया था. उन्होंने उस चूहे को नाले से निकाला लेकिन थोड़ी देर बाद चूहे की मौत हो गई. इसके बाद पशु प्रेमी विकेंद शर्मा ने इसका एक वीडियो भी बना लिया.

उनका कहना था कि अगर पुलिस मामला दर्ज नहीं करते तो वो कोर्ट का सहारा लेते.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

2 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

11 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

17 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

31 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

34 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

56 minutes ago