आस्था

Hanuman ji: हनुमान जी के ये 12 नाम, मंगलवार को बनाएंगे बिगड़े हुए काम

Hanuman ji: पवनपुत्र हनुमान जी की महिमा अपरंपार है. कहते हैं जो शख्श हनुमान जी को प्रिय है वह श्रीराम को भी प्रिय होता है. इस तरह उसपर दोनों की कृपा बनी रहती है. कलियुग में सबके दुखों को हरने वाले बजरंगबली हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए लोग हर तरह के जतन करते हैं, लेकिन माना जाता है कि अगर उनके कुछ खास नामों का जाप किया जाए तो इंसान की सभी मनोकामना पूरी होती है.

यह हनुमान जी का ध्यान अपनी तरफ खींचने का एक खास तरीका है. जब चारों तरफ अंधकार ही अंधकार हो और कोई रास्ता न दिखाई न देता हो तो पूरे मन से इसे आजमाया जा सकता है. इसके लिए मंगलवार का दिन बेहद ही खास है. मंगलवार को एक बार हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद, हनुमान जी के इन नामों का जाप विशेष तौर पर फलदायी है. आइए जानते हैं हनुमान जी के वे 12 नाम कौन से हैं.

हनुमान जी के 12 प्रभावशाली नाम

1 ॐ रामेष्ठ

2 ॐ अंजनी सुत

3 ॐ वायु पुत्र

4 ॐ पिंगाक्ष

5 ॐ हनुमान

6 ॐ फाल्गुण सखा

7 ॐ महाबल

8 ॐ अमित विक्रम

9 ॐ उदधिक्रमण

10 ॐ दशग्रीव दर्पहा

11 ॐ लक्ष्मण प्राण दाता

12  ॐ सीता शोक विनाशन

इसे भी पढ़ें: Hanuman Ji: कैसे चढ़ाएं हनुमान जी को चोला, भगवान श्रीराम भी होते है प्रसन्न

संकटमोचन हनुमान जी के नामों का प्रभाव

सबसे पहले हनुमान जी के नामों का जाप करने के लिए, किसी 108 दानों वाली माला का चयन करें. सुबह स्नान ध्यान करने के बाद लाल वस्त्र धारण करें और हनुमान जी की विधि-विधान पूर्वक आराधना करें. इसके पश्चात इन नामों का जाप करें.

इसके अलावा आप इन नामों का जाप किसी भी समय कर सकते हैं. लेकिन मंगलवार के दिन सुबह ब्रह्ममुहुर्त में और रात में 10 बजे के बाद इन्हें जपने से विशेष लाभ मिलता है.

इसे भी पढ़ें: Panchmukhi Hanuman Ji: क्या आप जानते है पंचमुखी हनुमान जी की महिमा, कैसे दूर करते हैं अपने भक्तों के कष्ट

रखें इन बातों का ध्यान

हनुमान जी के नाम का जाप करते समय मन को एकदम शांत रखें. किसी भी प्रकार के दूसरे विचारों को मन में न आने दें. इसके अलावा मंगलवार को जाप वाले दिन लहसुन और प्याज से परहेज करें. किसी भी तरह के नशे या मासांहार से एकदम दूर रहें. अगर हो सके तो हनुमान जी के इन नामों का जाप पास के किसी मंदिर मे जाकर करें.

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

60 minutes ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

2 hours ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

3 hours ago