महाकुंभ 2025

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में वन नेशन वन इलेक्शन पर 18 जनवरी को आयोजित होगा व्याख्यान

महाकुंभ नगर:  महाकुंभ प्रयागराज के मेला परिसर में धर्म, आध्यात्म और संस्कृति के साथ ही समसामयिक विषयों पर भी विमर्श और व्याख्यान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. महाकुंभ में दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार द्वारा आयोजित व्याख्यान की श्रृंखला में ‘वन नेशन वन इलेक्शन – आर्थिक राजनीतिक सुधार एवं विकसित भारत के संदर्भ में’ विषय पर 18 जनवरी को व्याख्यान आयोजित होगा, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है.

सात विषयों पर होने हैं व्याख्यान आयोजित

मिशन के शिविर स्थल पर व्याख्यान की श्रृंखला में सात विषयों पर व्याख्यान आयोजित होने हैं. प्रथम व्याख्यान 12 जनवरी को ‘स्वामी विवेकानंद सनातन धर्म की वैश्विक दृष्टि’, द्वितीय व्याख्यान 17 जनवरी को ‘भारत की गौरव गाथा बनाम आत्महीनता की भावना’, तृतीय व्याख्यान 18 जनवरी को ‘वन नेशन वन इलेक्शन – आर्थिक राजनीतिक सुधार एवं विकसित भारत के संदर्भ में’, चतुर्थ व्याख्यान 20 जनवरी को ‘वैश्विक आतंकवाद समाधान – भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में’, पंचम व्याख्यान 25 जनवरी को ‘भारत की अखंडता भौगोलिक और राजनैतिक चुनौतियां’, छठवां व्याख्यान 31 जनवरी को ‘लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में’ और सातवां व्याख्यान 6 फरवरी को ‘सोशल मीडिया पर निजता और सुरक्षा युवाओं के परिप्रेक्ष्य में’ विषय पर आयोजित होगा.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में संगम की रेत पर बहेगी न्याय की गंगा, 45 दिन तक श्रद्धालुओं के बीच रहेंगे जज और वकील

महाकुंभ में मिशन के शिविर प्रभारी डॉ सनी सिंह ने बताया कि व्याख्यान की श्रृंखला में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान आयोजित होंगे. इनमें ख्यातिलब्ध और विषय विशेषज्ञ विभिन्न सम सामयिक विषयों पर अपनी राय रखेंगे.

विशाल तलवार

Recent Posts

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

6 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

11 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

18 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

2 hours ago