देश

G-20 Meet में आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर स्थापित की जाएगी भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा

UP: उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में अगले महीने फरवरी में जी20 से संबंधित बैठकें आयोजित होंगी. यह बैठकें वाराणसी, आगरा, लखनऊ और ग्रेटर नोएडा में आयोजित की जाएंगी. ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाले जी20 की बैठक को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं.

लखनऊ हवाई अड्डे पर इस बैठक में भाग लेने के लिए आने वाले प्रतिनिधियों का स्वागत करने के लिए भगवान लक्ष्मण की एक बड़ी प्रतिमा स्थापित की जा रही है. एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, “हवाई अड्डे के एक्जिट मार्ग पर भगवान लक्ष्मण की यह प्रतिमा लगेगी. शहर का नाम भगवान लक्ष्मण के नाम पर रखा गया है, इसलिए वह यहां आने वाले प्रतिनिधियों को बधाई देने वालों में वह सबसे पहले होंगे.”

स्वागत की है विशेष तैयारी

जी20 की बैठक में आने वाले प्रतिनिधियों का हवाई अड्डे के लाउंज में तिलक, दुपट्टा और आरती के साथ स्वागत किया जाएगा. इसके अलावा उन्हें भेंट में ओडीओपी लघुचित्र भी दिया जाएंगा. इनके स्वागत के लिए फरुवाही, मयूर, राय, बामरसिया, पै डंडा, डेधिया आदि में विशेषज्ञता वाले कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी. यह हवाई अड्डे के एक्जिट मार्ग पर आगंतुकों का स्वागत करेंगे.

13 और 14 फरवरी को होगी लखनऊ में बैठक

यूपी के शहरी विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि राज्य की समृद्ध संस्कृति और विविधता को अगले महीने यूपी के चार शहरों – लखनऊ, आगरा, वाराणसी और ग्रेटर नोएडा में बैठकों में भाग लेंने वाले जी 20 के प्रतिनिधियों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा.

जी 20 की पहली बैठक 11 फरवरी को आगरा में होगी. वहीं 12 फरवरी को एक दिन आगरा में रहने के बाद ये प्रतिनिधि लखनऊ पहुंचेंगे, जहां 13 और 14 फरवरी को इस बैठक में शामिल होंगे.

लखनऊ में जी 20 की आयोजित होने वाली बैठक को लेकर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात का कहना है कि अतिथियों के स्वागत के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. अमृत अभिजात ने कहा कि, “हमने चारों शहरों के लिए थीम बनाई है. लखनऊ चरण पर्यटन और सांस्कृतिक समृद्धि पर केंद्रित होगा. आगरा में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर जोर दिया जाएगा.”

Rohit Rai

Recent Posts

अयोध्या कैंट में तेंदुए की दहशत, सरयू किनारे मिले पंजों के निशान, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…

7 minutes ago

आखिर क्या चाहती है निले ड्रम वाली मुस्कान? मेरठ जेल सुप्रिटेंडेट के सामने रखी डिमांड

सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…

22 minutes ago

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

34 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

36 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

45 minutes ago