देश

Rozgar Mela 2023: 71000 लोगों को नौकरी, पीएम मोदी ने बांटे जॉइनिंग लेटर

Rozgar Mela 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ये साल 2023 का पहला रोजगार मेला है. इस साल की शुरूआत उज्जवल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई है. उन्होंने कहा, “मैं सभी युवाओं और उनके परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. आने वाले दिनों में लाखों और परिवारों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति मिलने वाली है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तेजी से आगे बढ़ते हुए भारत में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर लगातार बन रहे हैं. जब विकास तेजी से होने लगता है तब स्वरोजगार के अवसर अनगिनत मात्रा में बढ़ने लगते है.आज स्वरोजगार का क्षेत्र बहुत आगे बढ़ रहा है.

भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव हुआ- पीएम मोदी

उन्होंने कहा, “आप सभी ने महसूस किया होगा कि भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव हुआ है. केंद्रीय सेवाओं की भर्ती प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा कारगर और समयबद्ध हुई है. आज आप भर्ती प्रक्रिया में जिस पारदर्शिता और रफ्तार को देख रहे हैं वो सरकार के हर काम में दिख रहा है.”

 

ये भी पढ़ें: PM Modi In Mumbai: पीएम मोदी की मुंबई को सौगात, मेट्रो के दो नए रूट का किया उद्घाटन, कहा- शहर को बेहतर बनाने में निभाएगी बड़ी भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में व्यापक स्तर पर आधारभूत संरचना के विकास से रोजगार के लाखों अवसर बने हैं. आधारभूत संरचना में 100 लाख करोड़ का निवेश रोजगार की अपार संभावनाओं के द्वार खोल रहा है. उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से भर्ती और पदोन्नति युवाओं में भरोसा जगाती है. ये पारदर्शिता बेहतर तरीके से उन्हें प्रतियोगिता में उतरने के लिए प्रेरित करती है. हमारी सरकार इसी दिशा में निरंतर काम कर रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार, NDA और भाजपा शासित राज्यों में भी लगातार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. निरंतर हो रहे ये रोजगार मेले अब हमारी सरकार की पहचान बन गए हैं. ये दिखाता है कि किस तरह हमारी सरकार जो संकल्प लेती है, उसे सिद्ध करके दिखाती है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘ऐ छोड़ो… छोड़ो!’ बिहार के गया में वायरल वीडियो पर भड़के तेजस्वी यादव, सरकार से पूछे तीखे सवाल

गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…

4 minutes ago

पीएम मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन को जमीनी हकीकत में बदलने की तैयारी, सांसदों-विधायकों को दिया गया रोजगार सृजन का रोडमैप

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…

15 minutes ago

गुजराती पायलट की बहादुरी पर दुनिया ने किया सैल्यूट, गुजरात सरकार देगी खास गरिमा अवॉर्ड

Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…

16 minutes ago

विमानों की हाईजैकिंग के खौफनाक पन्ने, 9/11 से लेकर एंटेबे ऑपरेशन तक; जानें 3 बड़ी घटनाएं

Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…

31 minutes ago

मेरठ का चर्चित ‘ब्लू ड्रम मर्डर केस’: मुस्कान और साहिल दोषी करार, सजा पर फैसला सुरक्षित

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल…

35 minutes ago