सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना.
जस्टिस संजीव खन्ना (Justice Sanjeev Khanna) को गुरुवार (24 अक्टूबर) को भारत का 51वां मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया गया. वह 11 नवंबर को शपथ लेंगे. मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) के रूप में उनका कार्यकाल छह महीने से थोड़ा अधिक होगा. वह 13 मई 2025 को रिटायर होंगे.
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में इसकी घोषणा करते हुए कहा, ‘भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए माननीय राष्ट्रपति ने भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना को 11 नवंबर 2024 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त कर दिया है.’
वर्तमान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) 10 नवंबर 2024 को रिटायर होने वाले हैं. बीते 17 अक्टूबर को उन्होंने औपचारिक रूप से जस्टिस संजीव खन्ना को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी.
जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की. 1983 में उन्होंने दिल्ली बार काउंसिल में वकील के रूप में अपना नाम दर्ज कराया और शुरुआत में तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस की. इसके बाद वह हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे. जस्टिस खन्ना 14 साल तक दिल्ली हाई कोर्ट के जज रहे. 17 जून 2023 से 25 दिसंबर 2023 तक वह सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे.
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…