देश

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake: दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए हैं. दोपहर में लगभग दो बजकर 55 मिनट पर यह झटके महसूस किए गए. दिन में आए इस भूकंप को काफी तेज बताया जा रहा है. वहीं कई इलाकों में इमारते हिलने लगी. जिसके बाद लोग दहशत में आकर घरों से बाहर निकल आए. दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. कई जगह घरों में रखी टीवी और अन्य सामान भी हिलने लगे. वहीं ऑफिसों में काम कर रहे लोग भी बाहर निकल आए.

दो बार आया भूकंप

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसमें पहला झटका 2:25 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.6 रही. वहीं लगभग इसके करीब आधे घंटे के भीतर ही दूसरे भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 6.2 रही. इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग  5 किलोमीटर नीचे था. दोनो ही झटकों के बाद लोगों में काफी दहशत दिखी.

इसमें पहले 2:25 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.6 रही. इसके करीब आधे घंटे के भीतर ही दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.2 रही. इस भूकंप का कंद्र सतह से 5 किलोमीटर की गहराई पर था और इस कारण इसके झटके काफी तेज और दूर तक महसूस किए गए.

नेपाल में भी भूकंप के झटके

दिल्ली के अलावा नेपाल में भी करीब आज दोपहर 2:25 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए.

इसे भी पढ़ें: Caste Census Issue In UP: “भाजपा सरकार छोड़े राजनीति…” जातीय जनगणना को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

उत्तराखंड में भी हिली धरती

उत्तराखंड में भी धरती हिलने से लोग दहशत में दिखे. पहाड़ी क्षेत्र उत्तराखंड में कई स्थानो पर भूकंप की वजह से लोगों के अंदर खौफ का माहौल देखा गया. भूूकंप की वजह से घरों मे लगे पंखे और घरों में रखे सामान भी हिलने लगे.

 

Rohit Rai

Recent Posts

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

48 minutes ago

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

1 hour ago

दीपोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, काठमांडू से पहुंचे श्रद्धालु, इकबाल अंसारी भी हुए खुश

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…

1 hour ago

वाराणसी जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर! काशी विश्वनाथ मंदिर में इन 5 दिन बंद रहेगी टिकट बुकिंग

Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…

1 hour ago