देश

Prayagraj: रामजानकी मंदिर के दिव्यांग पुजारी की बेरहमी से हत्या, हमलावरों ने शव खेत में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आ रही है. यहां के गंगानगर इलाके में नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हमलावरों ने हत्या करने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ और पैर को कपड़े से बांध दिया था और इसके बाद शव को मंदिर के पास खेत में फेंक दिया था. रविवार देर रात हुई इस घटना से पूरा गांव सहम गया है और लोगों में आक्रोश है. दूसरी ओर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. वहीं बताया जा रहा है कि, हमलावरों ने हत्या के बाद मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियों को भी उठाकर खेत में फेंक दिया था.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, आनापुर गांव में आईकेएम पीजी कॉलेज परिसर में रामजानकी का मंदिर स्थित है. गांव वालों ने बताया कि, करीब दो दशक से 45 वर्षीय एक दिव्यांग पुजारी महेंद्र मणि त्रिपाठी अपने बेटे बलराम के साथ मंदिर में पूजा पाठ करते थे और मंदिर की देख-रेख किया करते थे. वह बिहार के सिवान के रहने वाले थे. गांव में हड़कम्प उस वक्त मच गया जब लोगों ने सोमवार की सुबह उनका शव मंदिर के पास खेत में पड़े देखा. इस पर गांव वाले मौके पर इकठ्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. बताया जा रहा है कि, शव के हाथ-पैर कपड़े की रस्सी से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंस हुआ था. मंदिर का ताला भी टूटा पड़ा था और मूर्तियां गायब थीं. हालांकि पुलिस द्वारा छानबीन करने के बाद खेत में ही मूर्तियां पड़ी मिली. इस घटना से जहां एक ओर ग्राणीणों में आक्रोश है तो वहीं पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- Aligarh: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में देर रात भिड़े छात्रों के दो गुट, फायरिंग में तीन लोग घायल

इस घटना को लेकर डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने मीडिया को जानकारी दी कि, फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं. डॉग स्क्वॉयड टीम ने पहुंचकर छानबीन की है. उन्होंने बताया कि, पुलिस को जानकारी मिली है, कि पुजारी का अपने पैतृक गांव सिवान बिहार में पारिवारिक विवाद चल रहा था. हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है और गांव वालों से भी पूछताछ कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago