देश

दुनिया भर में छात्रों ने देखा ‘परीक्षा पे चर्चा’: पीएम मोदी से सीखे तनाव कम करने के टिप्स

दुनिया भर में फैले भारतीय स्कूलों के हजारों छात्रों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम, ‘परीक्षा पे चर्चा’ (पीपीसी)- 2025′ कार्यक्रम को देखा.

परीक्षा के तनाव को कम करने और सीखने के प्रति सकारात्मक नजरिए को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आठवां संस्करण आयोजित हुआ. जापान से लेकर ऑस्ट्रेलिया, नेपाल से लेकर केन्या तक, इसमें छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों उत्साह के साथ भाग लिया.

जापान में, इंडिया इंटरनेशनल स्कूल और ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों के साथ-साथ टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास के शिक्षक और प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

ऑस्ट्रेलिया में, कैनबरा में भारतीय उच्चायोग में ‘परीक्षा पे चर्चा’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई.

भारतीय छात्रों और अभिभावकों ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग की तरफ से आयोजित एक विशेष स्क्रीनिंग में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा.

भूटान में, उत्साही छात्र, अभिभावक और शिक्षक कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए थिम्पू के नेहरू-वांगचुक सांस्कृतिक केंद्र में एकत्र हुए.

भूटान में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, “सत्र ने छात्रों और अभिभावकों को तनाव मुक्त परीक्षा, नेतृत्व और समग्र शिक्षा के लिए प्रेरित किया.”

पड़ोसी नेपाल में, इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण केंद्रीय विद्यालय काठमांडू, मॉडर्न स्कूल काठमांडू और अन्य सीबीएसई स्कूलों में किया गया. इस कार्यक्रम में छात्र, अभिभावक और शिक्षक तथा काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी शामिल हुए.

कतर के भारतीय स्कूलों के कई छात्रों, अभिभावक और शिक्षकों ने भी दोहा में ‘परीक्षा पे चर्चा’ की लाइव स्ट्रीमिंग देखी. दूतावास ने कहा, “उन्होंने परीक्षा के तनाव और उससे परे प्रबंधन के बारे में प्रधानमंत्री मोदी से सीखने और मूल्यवान जानकारी प्राप्त करने के अवसर का लाभ उठाया.”

सऊदी अरब में, सीबीएसई स्कूलों के हजारों भारतीय छात्रों ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम देखा. उच्चायोग ने न केवल कार्यक्रम की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की, बल्कि कुर्सी योग का एक सत्र भी आयोजित किया.

केन्या में भारतीय उच्चायोग ने भी कार्यक्रम के आठवें संस्करण की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की, जिसके बाद कुर्सी योग का एक सत्र आयोजित किया गया.


ये भी पढ़ें- Bangladesh Violence: हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, 1300 से ज्यादा गिरफ्तार


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

14 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

14 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

26 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

27 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

45 minutes ago