देश

गोरखपुर के इस घर से शुरू हुआ था ‘सहारा’ का सफर, मकान मालिक का बेटा बोला- मुझे लैंब्रेटा पर घुमाते थे सुब्रत रॉय

Subrata Roy: सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का बीती रात मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया. सहारा श्री ने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. सहारा श्री के निधन के बाद अब उनसे जुड़े लोग उनके साथ बीते लम्हों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं गोरखपुर के उस मकान का भी जिक्र किया जा रहा है, जहां से सुब्रत रॉय की उड़ान ने पंख पसारने शुरू किए थे और बाद में पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहराया. सुब्रत रॉय तुर्कमानपुर बर्फखाना रोड पर स्थित इंद्रावती निवास में 250 रुपये महीने के किराए पर रहते थे. यहीं से फाइनेंस कंपनी की शुरुआत की थी. जिसे बाद में देश से लेकर विदेशों तक पहुंचाया. एक से बढ़कर एक कीर्तिमान उनकी कंपनी ने स्थापित किए.

इंद्रावती निवास से शुरू की थी कंपनी

साल 1974 में सुब्रत रॉय ने इसी मकान से छोटे-छोटे पैकेट बनाकर व्यापारियों को जोड़ने का काम शुरू किया था. सहारा श्री के रिश्ते स्थानीय व्यापारियों से बहुत अच्छे थे. उन्होंने व्यापारियों को छोटी बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया. यहीं से उन्होंने सहारा फाइनेंस की शुरुआत करने के साथ ही ‘गोल्डन की योजना’ लॉन्च की. इंद्रावती निवास के मालिक और गोरखपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता शक्ति प्रकाश ने बताया कि सुब्रत रॉय उनके मकान में किराए पर रहते थे. वे उनकी गोद में खेलकर बड़े हुए हैं. उनके लैंब्रेटा स्कूटर पर शहर की गलियों में खूब घूमे हैं. सहारा श्री का लैंब्रेटा आज भी लखनऊ में सहारा ऑफिस में खड़ा है.

यह भी पढ़ें- स्कूटर की सवारी से लेकर एयरलाइन तक का सफर…लंदन तक फैला था सुबत रॉय सहारा का साम्राज्य

देश-दुनिया में पहुंचाया गोरखपुर का नाम

वहीं गोरखपुर की पूर्व मेयर अंजू चौधरी बताती हैं कि सुब्रत रॉय उन्हें भाभी कहकर बुलाते थे. उन्होंने नमकीन और बिस्किट के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर दुकानों में सप्लाई का काम शुरू किया था. छोटी-छोटी बचत करने वालों के बल पर सहारा श्री ने गोरखपुर को भी देश-दुनिया में पहुंचा दिया. अंजू चौधरी आगे बताती हैं कि जब उन्होंने फैशन शो कराया तो सहारा ने उसे स्पॉन्सर किया. जिसमें खेल जगत से लेकर फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा लगा. इस शो में उर्मिला मातोंडकर, डायना हेडेन जैसे सितारों को लेकर खुद सुब्रत रॉय उनके घर आए थे.

कड़ी मेहनत और जुनून के बल पर बने बिजनेस टायकून

फर्श से लेकर अर्श तक का सफर तय करने वाले सहारा श्री ने कड़ी मेहनत और जुनून के बल पर सफलता के शीर्ष पर पहुंचे. दुनियाभर में उन्होंने सहारा ग्रुप का डंका बजवाया. फाइनेंस से लेकर हाउसिंग और एयरलाइंस में हाथ आजमाया. भारतीय क्रिकेट टीम को प्रमोट करते हुए खेलों को बढ़ावा दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago