ICC World Cup 2023

IND vs NZ: सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, WC में सबसे ज्यादा 6 जड़ने वाले बने बल्लेबाज

IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी चुनी. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत की. रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में 47 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. अपनी पारी के दौरान रोहित ने चार चौके और चार छक्के लगाए. इसकी बदौलत रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया.

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में खेलते हुए रोहित शर्मा ने 4 छक्के लगाए. 4 छक्का लगाते ही रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल के नाम दर्ज था. क्रिस गेल के नाम वर्ल्ड कप में 49 छक्के दर्ज है. रोहित शर्मा के नाम अब वर्ल्ड कप में 51 छक्के दर्ज हो गए हैं. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा (51), क्रिस गेल (49), ग्लेन मैक्सवेल (43), एबी डिविलियर्स (37), रिकी पोंटिंग (31), ये पांच दिग्गज हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का जड़ा है.

रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में रोहित शर्मा ने एक साथ क्रिस गेल का दो रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के साथ ही वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. ये दोनों रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था. क्रिस गेल ने 2015 के वर्ल्ड कप में 26 छक्के लगाए थे. रोहित शर्मा ने क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 28 छक्के लगा चुके हैं. बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं. वो कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. पिछले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने एक विकेट भी चटकाया था.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: तेंदुलकर के साथ मैच देखने वानखेड़े पहुंचे डेविड बेकहम, विराट कोहली से की मुलाकात

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

29 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

33 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

60 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago