देश

UP News: सुल्तानपुर में सुखोई, मिराज और जगुआर ने दिखाए करतब, टच-डाउन देखने उमड़े लोग

Sukhoi And Jaguar Air Show In Sultanpur: आज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना के फाइटर प्लेन सुखोई, मिराज और जगुआर ने करतब दिखाए. इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े. अरवल कीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बनी हवाई पट्टी पर देश के खास लड़ाकू व‍िमान मिराज-2000, सुखोई, जगुआर ने लैंड‍िंग अभ्‍यास क‍िया और जमकर हवा में करतब दिखाए. इस शो में  हेलीकॉप्टर सहित विभिन्न प्रकार के विमानों ने भी हिस्सा लिया. मालूम हो कि इस दौरान सेना और एयरफोर्स के अध‍िकारी मौजूद रहे.

बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर एयर शो के एक दिन पहले लड़ाकू विमानों जगुआर और सुखोई ने पूर्वाभ्यास भी किया था. इस दौरान सुल्तानपुर के आसमान में करीब एक घंटे तक उड़ानों का सिलसिला चला और लड़ाकू विमान गरजते रहे. तो वहीं वायुसेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी पर हेलीकाप्टर उतार कर निरीक्षण भी किया था. वहीं इस सम्बंध में यूपीडा के मैनेजर इमरान ने मीडिया को जानकारी दी थी कि लड़ाकू विमानों ने शनिवार को होने वाले एयर शो का रिहर्सल किया है. हालांकि शुक्रवार को यहां पर किसी भी विमान की लैंडिंग नहीं हुई थी, लेकिन यहां से आसमान पर काफी देर तक लड़ाकू विमान गरज रहे थे. एक साथ दोनों विमान उड़ रहे थे तो उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों व घरों की छत पर एकत्र हो गए थे. बता दें कि इस दौरान हवाई पट्टी के आसपास सुरक्षा बल और पुलिस का कड़ा पहरा रहा.

ये भी पढ़ें- Mainpuri: मैनपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, दूल्हा-दुल्हन समेत युवक ने अपने ही परिवार के पांच लोगों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारी गोली

बताते चलें कि 17 नवंबर 2021 को भी मिराज व सुखोई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने करतब दिखाए थे. इसी दिन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण हुआ था और तत्समय भी वायुसेना के जंगी जहाजों सुखोई व मिराज ने करतब दिखाए थे. बता दें कि हवाई पट्टी क्षेत्र में इन दिनों रूट डायवर्जन लागू है जो कि 25 जून की रात तक रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

7 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

45 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

55 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago