देश

“दूल्हा कौन और बाराती कौन इसका ठिकाना नहीं”, पटना के महाजुटान में लालू की टिप्पणी पर CM शिवराज का तंज; बाढ़ में फंसे मेंढक, सांप, बंदर से विपक्षी दलों की तुलना

Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले राज्य में सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. इस बार सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘विपक्षी एकता’ को लेकर निशाना साधा है. विपक्षी एकता पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कितनी भी एकता कर लें कुछ नहीं होगा. शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष की बैठक पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमने तो लालू जी को इतना कहते हुए सुना है कि ‘तुम्हारी मम्मी शिकायत कर रही है. तुम शादी कर लो’.

सीएम शिवराज ने कहा कि जब भारी बाढ़ आती है तो सांप, मेंढक और बंदर सभी अपनी जान बचाने के लिए एक पेड़ पर बैठ जाते हैं. पीएम मोदी की लोकप्रियता की ऐसी बाढ़ है कि हर कोई (विपक्ष) एक साथ आकर एक पेड़ पर बैठने की कोशिश कर रहा है. कितनी भी बार एक हो जाएं, कुछ नहीं होने वाला.

कमलनाथ ने किया पलटवार

सीएम शिवराज के बयान पर एमपी के पूर्व सीएम कमल नाथ ने पलटवार किया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि शिवराज जी, आज एक बार फिर आपने राजनीति में शब्दों की मर्यादा तोड़ दी है. आपने विपक्ष को सांप, मेंढक और बंदर कहा… पिछले कई दिनों से आप अभद्र भाषा और स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जानें, कौन है येवगेनी प्रिगोझिन, जिसने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को दी सीधी चुनौती ? तख्तापलट का किया ऐलान

उन्होंने आगे लिखा कि आपकी यही भाषा और यही भावना जनता में आपके प्रति नफरत पैदा कर रही है. जब आप हमें सांप कहेंगे तो जनता हमें भगवान शिव का हार समझेगी. जब आप हमें वानर कहेंगे तो जनता हमें भगवान राम की वानर सेना ही समझेगी जिन्होंने रावण के पापों के कारण लंका को नष्ट कर दिया था. कमलनाथ ने कहा, ” आप गाली देते रहिए लेकिन हम सच्चाई और मर्यादा का रास्ता नहीं छोड़ेंगे. इसके साथ ही हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि वह आपको सद्बुद्धि और सहनशीलता प्रदान करें.”

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

7 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

30 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

40 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

54 minutes ago