देश

अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो एजेंट गिरफ्तार, 10 श्रीलंकाई नागरिकों को भेजने की थी तैयारी

दिल्ली पुलिस ने श्रीलंकाई नागरिकों को अवैध तरीके से कनाडा भेजने की तैयारी कर रहे दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इससे पहले 10 लोगों को पुलिस ने महिपालपुर पुलिस पिकेट के पास से गश्त के दौरान गिरफ्तार किया था. उसी मामले में अब पुलिस ने सेल्वाकुलेंद्र और एजेंट महेन्थीराजा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

इंस्पेक्टर सतीश कुमार यादव ने दर्ज कराई थी एफआईआर

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आईजीआई पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सतीश कुमार यादव ने एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि रात को गश्त के दौरान महिपालपुर पुलिस पिकेट के पास 10 संदिग्ध लोग खड़े हुए थे. जब उनसे वहां खड़े होने के बारे में पूछा गया तो कोई उचित जवाब नहीं दे पाए, इसके अलावा पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा गया, जिसपर उन सभी की तरफ से ऐसा कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया गया जो उनकी पहचान को प्रमाणित करता हो, इसलिए उन सभी 10 लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया. जहां पूछताछ के दौरान पता चला कि वे सभी श्रीलंकाई नागरिक हैं. जिसमें से एक का नाम महिन्थीराजा था, जो चेन्नई में बैठकर एजेंट सेल्वाकुलेंद्रन के निर्देश पर श्रीलंकाई नागरिकों को गाइड कर रहा था. जिन्हें अवैध तरीके से कनाडा भेजने की तैयारी थी.

दो एजेंटों को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए श्रीलंकाई नागरिकों और महिन्थीराजा से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए एसीपी आईजीआई वीरेंद्र मोर की निगरानी में एक टीम का गठन किया गया. जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर यशपाल सिंह कर रहे थे. इस दौरान आरोपियों की कॉल डिटेल, और सर्विलांस के जरिए गिरोह के एजेंट सेल्वाकुलेंद्रन को गिरफ्तार किया गया. उसने बताया कि कनाडा भेजे जाने वाले सभी लोगों से दो-दो लाख रुपये लिए गए थे. श्रीलंका से आए इन सभी लोगों को विजय नाम के शख्स ने भेजा था. जिन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से कनाडा भेजे जाने की तैयारी थी.

यह भी पढ़ें- अध्यादेश पर आर-पार! AAP ने शिमला मीटिंग में आने के लिए रख दी शर्त, कांग्रेस को लेकर केजरीवाल का रुख बढ़ाएगा नीतीश की बेचैनी?

गिरफ्तार किए गए गिरोह के एजेंट महेन्थीराजा के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, कनाडा पासपोर्ट के दो स्टीकर, दो भारतीय पासपोर्ट और दो श्रीलंका के पासपोर्ट बरामद किए हैं. 63 वर्षीय महेन्थीराजा श्रीलंका के जाफना जिले के वलवेट्टीतुराई थाना इलाके के थिरुविल मुरुगन गांव का रहने वाला है. वहीं सेल्वाकुलेंद्रन तमिलनाडु के ट्रिची जिले के आयप्पा नगर, केके नगर का रहने वाला है. जिसकी उम्र 56 साल है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

25 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

45 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

50 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

59 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago