देश

Himachal Pradesh: सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम होंगे मुकेश अग्निहोत्री, कल शपथग्रहण

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के 15वें मुख्यमंत्री होंगे. शनिवार को विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का एलान किया गया. इसके अलावा मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनेंगे. सुखविंदर सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं. सुक्खू के गांव सेरा में जश्न का माहौल है. माता संसार देई, पत्नी कमलेश ठाकुर और दोनों बेटियां फूली नहीं समा रही हैं.

कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे.

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने जानकारी देते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे. मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे. नए सीएम रविवार को सुबह 11 बजे पद सुर गोपनीयता की शपथ लेंगे.

कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि सर्वसम्मति से सारे विधायकों ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना है. कल उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. उपमुख्यमंत्री के रूप में मुकेश अग्निहोत्री को चुना गया है. ये आलाकमान का निर्णय है.

हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं. हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है. राज्य के विकास के लिए हमें काम करना है.

ये भी पढ़ें : Himachal: सिर्फ 12036 वोटों की वजह से हिमाचल प्रदेश में सरकार नहीं बना सकी बीजेपी, जानिए पूरा अंकगणित

गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आए. 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के 40 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, तो वहीं बीजेपी 25 पर सिमट गई. कांग्रेस की जीत के साथ ही पार्टी में सीएम पद को लेकर विवाद शुरू हो गया. शुक्रवार पूरे दिन शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में हंगामा हुआ. प्रतिभा सिंह के समर्थक नारेबाजी करते रहे. वहीं, प्रचार समिति के प्रमुख रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थक भी उनके पक्ष में नारेबाजी करते रहे. हालांकि, सुक्खू खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताते रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

10 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

35 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

45 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

60 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago