देश

Sultanpur: पांच हजार घूस लेते कानूनगो और उसके साथी को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा, दर्ज हुई FIR

आशुतोष मिश्रा

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भ्रष्टचार अधिनियम के तहत कानूनगो और उसके साथी पर FIR दर्ज की गई है. एंटी करप्शन की टीम के एसएचओ की तहरीर पर ये मामला दर्ज किया गया है. दोनों को पांच हजार की घूस लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने दबोच लिया था. इसी के बाद ये कार्रवाई की गई है.

सूत्रों के मुताबिक, एंटी करप्शन टीम के एसएचओ की तहरीर पर कुड़वार थाने में घूसखोर कानूनगो व उसके प्राइवेट सहयोगी पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है. बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपए रिश्वत लेते हुए कानूनगो व उसके साथी को गिरफ्तार किया था. पूरे प्रकरण को लेकर एंटी करप्शन के प्रभारी राय साहब द्विवेदी ने मीडिया को जानकारी दी कि कुड़वार थाना क्षेत्र के सोहगौली ग्रामसभा के धरमंगल गांव में जमीन की नाप जोख का एक प्रकरण था, जिसमें कुड़वार के राजस्व निरीक्षक त्रिलोकी नाथ मिश्रा पीड़ित से दस हजार रुपए की मांग कर रहे थे. पीड़ित ने उसे पांच हजार रुपए दिए लेकिन कानूनगो पूरे पैसे देने की जिद करता रहा. इस पर पीड़ित परेशान हो गया और फिर ACB हेल्पलाइन पर फोन करके मदद मांगी.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “भाजपा को किया जाएगा सत्ता से बाहर, NDA गठबंधन में है फूट…”, बागपत में गरजे जयंत चौधरी, कांग्रेस से अखिलेश की नाराजगी को बताया जायज

इस तरह किया अरेस्ट

एंटी करप्शन प्रभारी ने आगे जानकारी दी कि शिकायत मिलने के बाद हमारी टीम के मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, शैलेन्द्र कुमार, मोहित कुमार ने बुधवार को कुड़वार कस्बा स्थित एक चाय की दुकान से आरोपी कानूनगो त्रिलोकी नाथ जो कि कादीपुर थाना पूरा कलंदर अयोध्या निवासी है और उसके प्राइवेट आदमी कुलदीप तिवारी जो कि पूरे तिलक कुड़वार का निवासी है, को गिरफ्तार कर थाने पर लेकर गई. इसी के बाद मेरी ओर से दर्ज की गई तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है. एसओ कुड़वार गौरी शंकर पाल ने बताया कि केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

7 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

45 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

55 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago