देश

UP Politics: 28 नवम्बर से शुरू होगा यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र, अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार

UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर तारीख तय कर दी गई है. 28 नवंबर से ये सत्र शुरू होने जा रहा है, जो कि एक दिसंबर तक चलेगा. खबर सामने आ रही है कि, यूपी की सरकार सदन में वित्तीय वर्ष 2023 और 2024 के लिए अनुपूरक बजट भी पेश करेगी. तो वहीं अनुपूरक बजट के साथ ही कई अहम फैसले लेने के लिए गुरुवार (9 नवम्बर) को अयोध्या (Ayodhya) में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे औऱ इस बैठक में शीतकालीन सत्र को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी.

बता दें कि आज सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में अपने मंत्रिमंडल के साथ उपस्थित रहेंगे. इस मौके पर कई महत्वपूर्ण फैसले लेने के साथ ही वह 11 नवंबर को होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा भी लेंगे. हमेशा की तरह इस बार भी अयोध्या पहुंचने पर पहले सीएम हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे और फिर रामलला की पूजा करने के बाद कैबिनेट की बैठक करेंगे, जिसमें शीतकालीन सत्र को बुलाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई जाएगी. इसी के साथ ही कई अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हो होगी. सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट की बैठक में तमाम विकास कार्यों में तेजी के साथ महिलाओं, किसानों और युवाओं को लेकर कई प्रस्ताव हो सकते हैं. इसके लिए धनराशि की व्यवस्था शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट के जरिए की जाएगी.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “भाजपा को किया जाएगा सत्ता से बाहर, NDA गठबंधन में है फूट…”, बागपत में गरजे जयंत चौधरी, कांग्रेस से अखिलेश की नाराजगी को बताया जायज

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी लिया जा सकता है निर्णय

वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में योगी कैबिनेट विस्तार को लेकर भी अहम फैसला लिया जा सकता है. दरअसल मंगलवार को सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से भी मुलाकात की थी और इसी के बाद हो रही ये कैबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है. तो वहीं कैबिनेट की बैठक में अयोध्या तीर्थ विकास परिषद, देवीपाटन धाम तीर्थ विकास परिषद और मुजफ्फरनगर के शुक्रताल धाम तीर्थ विकास परिषद के गठन को हरी झंडी मिल सकती है. इसी के साथ बैठक में कुछ अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी होने की जानकारी सामने आ रही है. कुल मिलाकर आज होने वाली योगी कैबिनेट की बैठक पर सभी की निगाहें गड़ी हुई हैं. इसी के साथ ये भी माना जा रहा है कि भाजपा अयोध्या से हिंदुत्व के एजेंडे को और धार देने के लिए ही यहां से कैबिनेट की बैठक कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago