देश

यमुना के बाद अब हिंडन नदी में बढ़ा जलस्तर, गाजियाबाद के कई इलाकों में घुसा पानी, NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

देशभर में हो रही बारिश से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. गुजरात और महाराष्ट्र में हालात काफी बिगड़ चुके हैं. वहीं अब यमुना में आई बाढ़ के बाद गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है. जिससे गाजियाबाद के कई इलाकों में पानी घुस गया है. सिटी फॉरेस्ट और अटौर गांव में करीब 5 फीट तक पानी भर गया है. बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने रेक्स्यू ऑपरेशन चलाया. जिसमें 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

हिंडन नदी का पानी घरों में घुसा

हिंडन नदी में बढ़े जलस्तर से कई आबादी वाले इलाकों में पानी भर गया है. कई घरों के लोग मकान की छतों पर रहने को मजबूर हो गए हैं. बाढ़ का पानी घरों में घुसने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. लगातार बढ़ रहे जलस्तर से हालात काफी खराब हो गए हैं. फर्रुखनगर इलाके के अटौर गांव में एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर लोगों को सुरक्षित निकाला.

NDRF की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

एनडीआरएफ की टीम ने जिला प्रशासन की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकाला. करहेड़ा गांव की चार कॉलोनियों में भी हिंडन नदी का पानी पहुंच गया है. अचानक कॉलोनियों में पहुंचे पानी से अफरा-तफरी मच गई. जिसमें करीब एक हजार लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं इन लोगों का आरोप है कि बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है और घरों में घुस रहा है, लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Gujarat Floods: जूनागढ़ में तबाही का मंजर; सड़कें बनी ‘नदियां’, उफनते नाले में बह गए पिता-पुत्र, अभी भी चार लोग लापता

हिंडन नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी से सिटी फॉरेस्ट बीते तीन दिनों से बंद है. वहीं बाढ़ राहत प्रभारी एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. लोगों से अपील की कि नदी के किनारे जाने से बचें. किसी भी आपात स्थिति में आपका कंट्रोल रूम को जानकारी दें.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

17 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

1 hour ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

3 hours ago