देश

Sultanpur: सुल्तानपुर में मां-बेटे की पिटाई का वीडियो वायरल, नवीन बाधमंडी में माल रखने को लेकर हुआ विवाद, महिला ने बदमाशों को बुलाकर पिटवाया

आशुतोष मिश्रा

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर मेंभाजपा सांसद वरुण गांधी द्वारा बनवाई गई नवीन बाधमंडी (खाट, कुर्सी आदि) के दुकानदार को एक महिला ने अपने गुर्गों से बुरी तरह से पिटवा दिया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जानकारी सामने आ रही है कि मंडी के एक दुकानदार की दुकान के सामने ही महिला बदमाश जबरन अवैध दुकान लगा रही थी, जिसका उसने विरोध किया. इसी के बाद महिला बदमाश ने अपने गुर्गों को बुलाकर दुकानदार को पिटवा दिया है. यह महिला इलाके में महिला डॉन के नाम से चर्चित है और उस पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं. इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

मामला कोतवाली नगर के पांचोपीरन से सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, पांचोपीरन कस्बे में बनी नवीन बाधमंडी में अवैध दुकान लगाने का विरोध करने वाले दुकानदार को महिला बदमाश ने अपने गुर्गों से पिटवा दिया है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं. इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि गाली-गलौज के बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई. इस सम्बंध में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि पहले दो महिलाएं और कुछ युवक आपस में बात कर रहे हैं. इसके बाद उनमें हाथापाई शुरू हो जाती है, जिसमें महिलाएं भी मारपीट करती दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्य, प्रबंधक और टीचर पर दर्ज हुआ गैंगरेप का केस, छात्रा की छत से गिरकर हुई थी मौत, CCTV में हुआ खुलासा

इस घटना में एक युवक का सिर तक फूट गया है. बताया जा रहा है कि इलाके में महिला डॉन के नाम से चर्चित उर्मिला ने अपने गुर्गों को बुलाकर कई लोगों की पिटाई की है. इस घटना में एक महिला को चोटे भी आई हैं. वहां मौजूद लोगों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली आ गई है और मामले की पूछताछ कर रही है. वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज में कुड़वार थाना क्षेत्र के कटावां निवासी घायल विशाल और उसकी मां कर्मावती को इलाज के लिए भेज दिया गया है.

बताया जा रहा है कि उर्मिला ने अपने गुर्गों से एक दुकानदार कि पिटाई करवाई है. दुकानदार ने उर्मिला को अपनी दुकान के सामने अवैध दुकान लगाने से रोका था. इस मामले में नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि, वरुण गांधी द्वारा निर्मित मंडी स्थल पर मारपीट को लेकर प्रकरण संज्ञान में आया है. पुलिस मौके पर भेजी गई है. उर्मिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

3 seconds ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

2 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

4 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

15 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

26 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

31 minutes ago