देश

UP Politics: “एक तरफ देश की पहलवान न्याय की पुकार उसी राजधानी में कर रही हैं, जहां संसद का उद्घाटन हो रहा है, बड़ी विडम्बना है”, बोले- जयंत चौधरी, साधा योगी सरकार पर भी निशाना

Mathura: नए संसद भवन के उद्घाटन मामले को लेकर छिड़े विरोध में अब रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) का भी बयान सामने आ गया है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “हमारे देश की यह विडंबना है कि एक तरफ देश के पहलवान न्याय की पुकार लेकर उसी राजधानी में मांग कर रहे हैं तो दूसरी तरफ संसद का उद्घाटन हो रहा है.”, इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रपति को इस कार्यक्रम में न बुलाए जाने को लेकर सभी विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं. उसी में मैं भी शामिल हूं.

बता दें कि 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा होने जा रहा है. इस पर सभी विपक्षी दल एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं और राष्ट्रपति से उद्घाटन कराने की मांग कर रहे हैं. वहीं इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल हुई थी, जिसे शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. हालांकि अब समरसता अभियान को लेकर मथुरा पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने नगर निकाय चुनाव में जीते पार्षदों को आभार व्यक्त किया और मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कई मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. नए संसद के उद्घाटन पर भी जयंत ने सवाल खड़े किए.

ये भी पढ़ें- UP News: सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्य, प्रबंधक और टीचर पर दर्ज हुआ गैंगरेप का केस, छात्रा की छत से गिरकर हुई थी मौत, CCTV में हुआ खुलासा

नगर निकाय में अच्छा किया प्रदर्शन

नगर निकाय चुनाव पर बोलते हुए कहा कि हमने गठबंधन पर चुनाव लड़ा और जहां समन्वय बन पाया वहां बना और जहां समन्वय नहीं बन पाया वहां हमने बनाया है. बाकी लोकदल का प्रदर्शन नगर निकाय चुनाव में अच्छा रहा है. मथुरा में भी कई पार्षद जीते हैं. इसके साथ ही नए संसद भवन के उद्घाटन अवसर पर जाने को लेकर पूछे गए सवालों को लेकर उन्होंने सीधे तौर पर न जाने की बात न कहकर कहा कि, समरसता अभियान को लेकर मथुरा और आगरा में पहले से ही उनके कार्यक्रम तय हैं. वह आगे बोले कि कल भी वह आगरा में रहेंगे.

मैं भी विपक्ष के निर्णय के साथ हूं

जयंत चौधरी ने आगे कहा कि कि राष्ट्रपति को इस कार्यक्रम में नहीं आमंत्रित किया गया है. इस बात का विरोध सभी विपक्षी दल कर रहे हैं और इसी में मैं भी शामिल हूं. उन्होंने कहा कि, हमारे देश की यह विडंबना है कि एक तरफ देश की पहलवान न्याय की पुकार लेकर उसी राजधानी में आह्वान कर रही है कि लोग हमारा साथ दें और दूसरी तरफ संसद का उद्घाटन हो रहा है और इसमें राष्ट्रपति को ही नहीं आमंत्रित किया गया है.

यूपी में अपराध नहीं रुक रहा

यूपी के सीएम द्वारा माफियाओं व अपराधियों को मिट्टी में मिलाने की बात पर बोले और कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में अपराध के ऊपर ही नजर डालिए यहां अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ये सरकार की विफलता है. पुलिस का विश्वास जनता के प्रति होना चाहिए, जबकि मुख्यमंत्री को भी जवाब देना चाहिए. मंत्री के खिलाफ भी मुकदमे हैं. यहां की पुलिस सरकार के संरक्षण में काम कर रही है. आजम खान के मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि, आजम खान के साथ बहुत अन्याय हुआ है और सरकार के खिलाफ कोर्ट कोई ना कोई निर्णय जरूर लेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

11 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

49 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

59 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago