देश

Sultanpur: अवैध संबंध का दबाव बनाने पर पति-पत्नी ने सिरफिरे प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. यहां महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाना युवक को महंगा पड़ गया. महिला ने अपने पति के साथ मिलकर सिरफिरे प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया है.

मृतक गंगा प्रसाद चौबे मुम्बई में एक दवा कंपनी में एमआर का काम करता था. मुंबई में रहने के दौरान ही गोसाईगंज थाना के एक गांव में रहने वाली एक महिला के संपर्क में आ गया, जो कि मुम्बई में ही रहती थी. इसी बीच दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए, जिसका गंगा प्रसाद में वीडियो बना लिया था. इसके बाद वीडियो दिखाकर वह बार-बार अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. इस पर महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी. पति महिला को लेकर मुंबई से अपने पैतृक आवास सुल्तानपुर के लिए चल पड़ा. तो उधर गंगा प्रसाद चौबे ने पहले ही अपना तबादला मुंबई से लखनऊ करा लिया था.

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat: मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित मिली तो मचा बवाल, जानिए महंत ने क्या कहा

पुलिस ने बताया कि गंगा प्रसाद चौबे वाराणसी के चोलापुर अंतर्गत बनतरी इलाके का रहने वाला है. वह विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं. रविवार की सुबह हुए हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है. रोड पर क्षत-विक्षत डेड बॉडी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

इसके बाद सीओ प्रशांत कुमार कोतवाल राघवेंद्र रावत के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले में घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी और लोगों से बातचीत के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई, जिससे पुलिस को हत्यारोपी पति पत्नी की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. उपनिरीक्षक गुलाबचंद पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं.

तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई

सोमेन वर्मा, पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ने मीडिया को बताया कि मुंबई से सुल्तानपुर लौटे पति और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है. अवैध संबंध का दबाव बनाने पर दोनों ने मिलकर वाराणसी के गंगा प्रसाद चौबे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

7 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

12 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

20 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

2 hours ago