देश

Amritpal Singh: “हमारे पास खास जानकारी थी, वह रोडे गांव के गुरुद्वारे में मौजूद है”, अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Amritpal Singh Arrested: ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस के आईजी सुख चैन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम जानकारियां दी हैं. उन्होंने बताया कि अमृतपाल को आज सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर रोडेवाला गांव से गिरफ्तार किया गया है. अमृतपाल सिंह के खिलाफ NSA के वारंट जारी हुए थे जिसके बाद उसकी गिरफ़्तारी NSA के अधीन ही हुई है. अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस से लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर थी.

पंजाब पुलिस की आईजी सुख चैन (IG Sukh Chain Gill) ने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान हम पंजाब के लोगों ने शांति, क़ानून व्यवस्था बनाई रखी जिसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं. हमने ऑपरेशन चलाकर सुबह 6:45 पर गिरफ़्तार किया था.

हमारे पास खास जानकारी थी- सुख चैन

आईजी सुख चैन गिल ने खुलासा करते हुए बताया कि “हमारे पास खास जानकारी थी जिसमें हमको पता था कि वह रोडे गांव के गुरुद्वारे में मौजूद है. हमने गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को रखते हुए उसको गिरफ़्तार किया. उसको गिरफ़्तार करने के बाद उसे असम की डिब्रूगढ़ रवाना कर दिया गया है”. उन्होंने बताया कि पंजाब में क़ानून-व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द्र बना हुआ है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई अशंका नहीं है.

यह भी पढ़ें- Amritpal Arrest: अमृतपाल को लेकर असम रवाना हुई पंजाब पुलिस, प्लेन से ले जाया जा रहा असम

वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा रहा है. पंजाब पुलिस बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन लेकर गई है. जहां उसे एक विशेष विमान के जरिए असम भेजा रहा है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) लगा हुआ है और उसे डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा.’’ वहीं, पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक के खिलाफ पहले ही सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया हुआ है.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago